Etah News: डीएम का एआरटीओ कार्यालय पर औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड जांचे, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Etah News: एटा के जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बुधवार को एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड, लंबित फाइलों, कर्मचारियों की उपस्थिति और जनसुविधाओं की समीक्षा की।

Update:2026-08-05 15:47 IST

Etah News

Etah News: जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के लगातार औचक निरीक्षणों से सरकारी कार्यालयों में खलबली मची हुई है। इसी क्रम में बुधवार को डीएम अचानक उप संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) पहुंच गए। उनके अचानक पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं से लेकर अभिलेखों तथा आम जनता को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की बारीकी से जांच की।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कार्यालय पहुंचते ही विभिन्न पटलों का निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने रिकॉर्ड रजिस्टर, फाइलों के रखरखाव तथा लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों से पूछा कि आम लोगों से संबंधित कार्य कितने समय में निस्तारित किए जा रहे हैं और कहीं किसी आवेदक को अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर तो नहीं लगाने पड़ रहे हैं।निरीक्षण के दौरान डीएम ने कर्मचारियों की उपस्थिति भी जांची। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति महत्वपूर्ण है और उसकी समस्या का नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान होना चाहिए।

डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। फाइलों और अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित ढंग से किया जाए तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यों में लापरवाही, अनियमितता अथवा जनता से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।डीएम के औचक निरीक्षण के बाद परिवहन कार्यालय में पूरे दिन चर्चाओं का दौर जारी रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

Tags:    

Similar News