Etah News: लेजर शो के साथ आज शुरू होगा 'एटा महोत्सव', तैयारियां पूरी

Etah News: अपर जिलाधिकारी प्रशासन/प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी आलोक कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी के भव्य पण्डाल में 12 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 11 बजे हवन पूजन एवं शाम 06 बजे दीप प्रज्ज्वलन, लेजर शो के साथ किया जाएगा।

Report :  Sunil Mishra
Update: 2024-01-12 05:30 GMT

Etah News (Newstrack)

Etah News: एटा जनपद में जनवरी के प्रथम सप्ताह लगने वाली राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जनपद में आज यानी 12 जनवरी को एटा महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है, जो 11 फरवरी तक चलेगी, इसकी प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। एटा महोत्सव का आज यानी गुरुवार को अलीगढ़ मंडल के आयुक्त रविन्द्र जी द्वारा शाम 06 बजे लेजर शो के साथ शुभारंभ किया जाएगा। 

एटा महोत्सव की तैयारी का जायजा डीएम प्रेम रंजन सिंह , एसएसपी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ सैनिक पड़ाव पहुंचकर लेेते हुए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा प्रदर्शनी प्रांगण में स्वच्छता पर विशेष रूप से फोकस करते हुए बेहतर ढंग से साफ सफाई रखी जाए। 

एटा महोत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन/प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी आलोक कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी के भव्य पण्डाल में 12 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 11 बजे हवन पूजन एवं शाम 06 बजे दीप प्रज्ज्वलन, लेजर शो के साथ किया जाएगा। उन्होंने प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर आम जनता से प्रदर्शनी का आनंद लेने की अपील की है । उन्होंने बताया प्रदर्शनी में विगत वर्षाें की भांति इस वर्ष भी शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने हेतु संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि एटा जनपद के सैनिक पड़ाव में प्रतिवर्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह से राजकीय कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शन यानी 'एटा महोत्सव' का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश के कई बड़े नामी कलाकार शामिल होकर नगर वासियों का मनोरंजन करते है।

पंडाल में डीएम के साथ मुख्य विकास अधिकारी डॉ एके बाजपेई, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, एसडीम सदर भावना, क्षेत्रधिकारी विक्रांत द्विवेदी, डीएसटीओ प्रदीप कुमार, बीएसए दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहे।  

Tags:    

Similar News