BHU में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज से भड़के LU के स्टूडेंट्स, GSCASH की उठी मांग

बीएचयू छात्राओं पर आधी रात को बर्बर लाठीचार्ज करवाने वाली बीएचयू व राज्य सरकार के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्राओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन

Update: 2017-09-27 10:47 GMT

लखनऊ: बीएचयू छात्राओं पर आधी रात को बर्बर लाठीचार्ज करवाने वाली बीएचयू व राज्य सरकार के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्राओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने विश्वविद्यालय में 'GSCASH' लागू करवाने की मांग की है।

उप्र के पर्यटन की जबरदस्त तरीके से ब्रांडिंग की जाएगी : रीता बहुगुणा

छात्र नेता पूजा शुक्ला ने कहा कि BHU में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद भी उनके लिए सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया। छात्राओं ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग भी की पर प्रशासन ने इनकार कर दिया। ऐसे में उनका आक्रोश लाजमी है। इनसब के बाद स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज करना बेहद गलत है। इसके विरोध में एलयू के सैकड़ों स्टूडेंट्स ने मिलकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।

और क्या बोली पूजा?

पूजा शुक्ला ने बताया कि जहां पर लड़कियों को आदर्श भारतीय हिंदू नारी बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है, वहीँ महिलाओं पर जमकर उत्पीड़न किया जा रहा है। लडकियों के लिए सुरक्षा के इंतजाम के बदले उनपर अत्याचार किया जा रहा है।

'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का जुमला उछालने वाले पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में आए दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। और प्रशासन हाथ पर हाथ रख कर बैठा है।

Similar News