Gold Silver Rate Today in Lucknow: इस दीपोत्सव सोना चांदी लेकर मनाएं शुभ, लखनऊ में नहीं बढ़े कीमती आभूषण के दाम

Gold Silver Rate Today in Lucknow: लखनऊ में नहीं बदले सोना और चांदी के भाव।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-10-24 04:45 GMT

Gold Silver Rate Today in Lucknow (सोशल मीडिया)

Gold Silver Rate Today in Lucknow:  लखनऊ सर्राफा बाजार एसोसिएशन ने 24 अक्टूबर, 2022 सोमवार को कीमती आभूषण सोना और चांदी के लेटेस्ट भाव जारी कर दिये गए हैं। दीपोत्सव पर्व में लखनऊ में सोना और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है,जोकि शहर वासियों के लिए राहत की बात है। ऐसे में शहरवासी दिवाली पर्व पर कीमती आभूषण सोना और चांदी को खरीद और निवेश कर शुभ कार्य कर सकते हैं। आज शहर में 24 कैरेट वाले सोने के भाव करीब 51 हजार पर रुका हुआ है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 58 हजार के नीचे बनी हुई है।ऐसे अगर दिवाली पर सोना और चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो सबसे पहले इसके भाव की जानकारी जरूर ले लें कि आज बाजार में कीमती आभूषण का क्या भाव है,ताकि खरीदारी के वक्त भाव को लेकर कोई संशय न हो। न्यूजट्रैक पर लखनऊ के आज के सोना और चांदी के लेटेस्ट भाव अपडेट कर दिये हैं। आप यहां भाव की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आज इस भाव पर है सोना चांदी 

लखनऊ सर्राफा बाजार एसोसिएशन के मुताबिक, सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 51450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है,जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 47,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह, 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में आज कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। 5770 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है।

सोने की शुद्धता मापने का पैमाना

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है और वह हॉलमार्क का निशान है। इसमें ज्वेलरी की शुद्धता पहचानी जाती है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा और 14 कैरेट की ज्वेलरी में 585 लिखा होता है।

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं भावibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को भी भाव जारी नहीं किए जाते हैं। अगर आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते है। कुछ समय बाद आपके फोन में एसएमएस के जरिए लेटेस्ट सोना और चांदी के भाव की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Tags:    

Similar News