Gonda News: पालीटेक्निक में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

Gonda News: इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह का स्वागत संस्था के प्रधानाचार्य इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल, व इलेक्ट्रिक के एच ओडी द्वारा किया गया।;

Update:2025-03-06 19:35 IST

Gonda News

Gonda News: राजकीय पालीटेक्निक में दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका समापन आज हो गया। प्रतियोगिता मे छात्र छात्राओं ने बढ़ - चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान सौ मीटर, चार सौ मीटर, आठ सौ मीटर दौड, भाला फेक, लम्बी कूद, वाद विवाद आदि प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह का स्वागत संस्था के प्रधानाचार्य इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल, व इलेक्ट्रिक के एच ओडी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आठ सौ मीटर दौड प्रथम सुजीत, द्वितीय धनजंय व तृतीय स्थान पर सौरभ कुमार यादव रहे वही बालिकाओं ने आठ सौ मीटर दौड में प्रथम रुचि, द्वितीय निधि शुक्ला ,तृतीय मधुमिता यादव तो लम्बी कूद मे मधुमिता यादव, द्वितीय पूजा व तृतीय स्थान पर महिमा पाल रही।

प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ने मेडल व शील्ड देकर पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेलो के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेलों से बच्चों के जीवन में सहयोग की भावना का विकास होता है। खेलकूद से बच्चे शारीरिक और मानसिक का विकास होता है। इस अवसर पर खेल संयोजक व क्रीडाधिकारी अभय कृष्ण यादव, संदीप त्रिपाठी एवं के.के.सोनी सहित पालीटेक्निक के समस्त अध्यापक व कर्मचारियों ने भी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामना दी।

दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में संस्था के समस्त सदस्यगण ने शानदार सामूहिक योगदान दिया, जिसमें विशेषतौर पर शोभराज, अभिषेक तिवारी, मनोज गुप्ता, पुनीत पांडे, के के सोनी, सविता, मोनिका, राहुल यादव, आशीष मिश्रा, सूर्यकांत, जगदीश मोहन, अंजनी सिंह एवं समस्त संस्था परिवार का प्रमुख योगदान रहा। क्रीड़ा प्रभारी अभय कृष्ण यादव ने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन अकेले करना सम्भव नहीं जिस तरह से संस्था के प्रधानाचार्य व सभी सहयोगी साथियों ने बहुत ही सराहनीय तरीके से सहयोग किया है हम उनके आभारी है।इस दौरान प्रशांत, अमन मौर्या, आकाश यादव, रोहित प्रजापति, दिव्यांशी पाण्डेय, सोनाली वर्मा, जाग्रृति कश्यप, निधि शुक्ला, मधु, दिव्या सहित छात्र छात्राएं व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News