गोरखपुर: मशाल जुलूस निकालकर राम भक्तों से अयोध्या चलने का किया आह्वान

विश्व हिंदू परिषद के चलो अयोध्या अभियान को धार पकड़ाने के लिए विहिप कार्यकर्ताओं ने चेतना तिराहे से मशाल जुलूस निकालकर राम भक्तों को 25 नवंबर को अयोध्या चलने का आह्वान किया।

Update: 2018-11-23 14:56 GMT

गोरखपुर: विश्व हिंदू परिषद के चलो अयोध्या अभियान को धार पकड़ाने के लिए विहिप कार्यकर्ताओं ने चेतना तिराहे से मशाल जुलूस निकालकर राम भक्तों को 25 नवंबर को अयोध्या चलने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें .......विश्व हिन्दू परिषद: अयोध्या में धर्म सभा मुसलमानों के विरोध में नहीं

गोरखपुर में विश्व हिंदू परिषद के मशाल जुलूस का नेतृत्व कर रहे दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर जरूर बनना चाहिए। चाहे सरकार कोई कानून या अध्यादेश लाए।

यह भी पढ़ें .......अयोध्या: एडीजी आशुतोष पाण्डेय और डीआईजी झांसी को कैम्प करने भेजा गया

अयोध्या में सुरक्षा के सवाल पर कहा कि राम भक्त 25 नवंबर को अयोध्या जरूर जाएंगे। चाहे जितनी भी फोर्स क्यों ना लगी हो। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार के सवाल पर कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल शुरू से ही राम मंदिर निर्माण की बात कर रहा है। भाजपा हमारी सहयोगी पार्टी है इसलिए सरकार कोई भी कानून या अध्यादेश लाकर राम मंदिर का निर्माण कराए।

इस अवसर पर पूर्व महापौर डॉक्टर सत्य पांडेय महिला शाखा के साथ मौजूद रही।

यह भी पढ़ें .......बिहार: साधु संतों से बोले संघ प्रमुख भागवत-अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर

Tags:    

Similar News