गोरखपुर महोत्सव: सुखविंदर की छैया-छैया पर थिरके लोग, मरजानी-मरजानी पर लूट लिया

सीएम सिटी के लोगों के लिए शुक्रवार यानी 11 जनवरी की शाम सुहानी और यादगार रही। गोरखपुर महोत्सव में सुखविंदर और उनकी टीम के गीतों पर देर रात तक लोग झूमते रहे। सुखविंदर की छैया-छैया पर जहां लोग कड़कड़ाती ठंड में भी गर्मजोशी के साथ थिरकते रहे।वहीं, उ न्होंने मरजानी-मरजानी पर गोरखपुरवासियों का दिल लूट लिया।

Update: 2019-01-12 05:50 GMT

गोरखपुर: सीएम सिटी के लोगों के लिए शुक्रवार यानी 11 जनवरी की शाम सुहानी और यादगार रही। गोरखपुर महोत्सव में सुखविंदर और उनकी टीम के गीतों पर देर रात तक लोग झूमते रहे। सुखविंदर की छैया-छैया पर जहां लोग कड़कड़ाती ठंड में भी गर्मजोशी के साथ थिरकते रहे।वहीं, उ न्होंने मरजानी-मरजानी पर गोरखपुरवासियों का दिल लूट लिया।

यह भी पढ़ें.....गोरखपुर महोत्‍सव का हुआ आगाज,बॉलीवुड और भोजीवुड के कलाकारों की सजेगी महफिल

रानी खानम का दमादम मस्त कलन्दर

गोरखपुर महोत्सव के पहला दिन खुशगवार रहा। राज्यपाल रामनाईक ने सुबह गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ किया। उसके बाद देर शाम नृत्यांगना रानी खानम दमादम मस्त कलन्दर जैसे गीतों पर अपना नृत्य प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें.....सीएम योगी ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दी 112 परियोजनाओं की सौगात

चल छैया छैया सुखविंदर

बॉलीवुड नाइट में गायक सुखविंदर सिंह के मंच पर आते ही सर्दी का ठंड भरे माहौल में गर्मी ला दी। सुखविंदर सिंह के साथ आए उनके साथी कलाकारों की टीम ने जब अपनी कला का जादू बिखेरा तो पूरा ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया। अपनी फिल्म के गाए हुए गीत की प्रस्तुति दे सुखविंदर सिंह ने सभी का मन मोह लिया। फिर चाहे होले होले से हवा चलती है, चल छैया छैया ,जय हो, चक दे इंडिया, मरजानी मरजानी और बीड़ी जलाई ले का गाना हो सुखविंदर सिंह ने गाया तो फिर पूरा ग्राउंड और उसमे बैठे लोग झूमने लगे।

यह भी पढ़ें.....मुख्यमंत्री योगी और रमन सिंह आज से गोरखपुर के दौरे पर, ये है पूरा कार्यक्रम

सुखविंदर सिंह ने गोरखपुर महोत्सव में आए बच्चों को स्टेज पर बुलाया और बच्चों के साथ जय हो और चक दे इंडिया के गीत गाए बच्चे अपने बीच गायक सुखविंदर सिंह को पाकर बहुत खुश थे। देर रात तक यह पूरा कार्यक्रम चला। बाहर भले ही सर्दी थी। इसके बावजूद लोग गर्म कपड़े पहन कर टोपी जैकेट पहन का कार्यक्रम का लुफ्त उठाते नजर आए।

यह भी पढ़ें.....गोरखपुर महोत्सव का आगाज 11 से, सुखविंदर सिंह और मोहित चौहान लगायेंगे मनोरंजन का तड़का

वहीं शो के अंत में सुखविंदर सिंह ने कहा कि मैंने गोरखपुर में एक चीज देखी जो दिल्ली में नहीं देखी थीए मैं गोरखपुर के लोगों को इसके लिए सलाम करता हूं। जब मैं गोरखपुर शहर में आया तो हर चौराहों पर स्वतंत्रता के दीवाने वीर सपूतों और देश के लिए मर मिटने वाले वीर जवानों की मूर्ति देखी मुझे बहुत खुशी हुई। गोरखपुर में जो मुझे सम्मान और प्यार मिला उसे मैं भूल नहीं सकता उसके लिए मैं गोरखपुर वासियों तहे दिल से धन्यवाद करता हूं ,कि उन्होंने इस शो को सफल बनाया।

Tags:    

Similar News