Gorakhpur News: लव मैरेज के 7 सात साल बाद पति को दूसरी महिला से हो गया प्रेम, थाने पहुंची पत्नी, हो गया कांड

Gorakhpur News: मामला गोरखपुर का रामगढ़ताल इलाके का है। यहां रहने वाले युवक का साथ में पढ़ने वाली युवती से प्रेम संबंध हो गया। दोनों ने 28 नवंबर 2017 को शादी कर ली। शादी के बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों के रिश्ते में दरार पड़ने लगी।;

Update:2025-02-08 08:29 IST

Gorakhpur News: (Photo Social Media)

Gorakhpur News:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रेम विवाह का एक अजीबोगरीब मामला थाने पहुंचा है। प्रेम विवाह के सात साल बाद पत्नी ने पति और उसके परिवार वालों को दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। हालांकि पति का कहना है कि दहेज उत्पीड़न का मामला झूठा है। उसे किसी दूसरी महिला से प्रेम हो गया है। अब वह अपनी पहली वाली प्रेमिका जिससे शादी भी कर ली है के साथ नहीं रहना है। मामला गोरखपुर का रामगढ़ताल इलाके का है। यहां रहने वाले युवक का साथ में पढ़ने वाली युवती से प्रेम संबंध हो गया। दोनों ने 28 नवंबर 2017 को शादी कर ली। शादी के बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों के रिश्ते में दरार पड़ने लगी। पत्नी का आरोप है कि पहले ससुराल वालों ने दहेज की मांग की और फिर पता चला कि पति का किसी दूसरे युवती से संबंध है। परेशान पत्नी फरियाद लेकर थाने पहुंची तो फिर दोनों को महिला थाना परिसर में स्थित मध्यस्थता सेंटर बुलाया गया। पीड़ित पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति नहर रोड निवासी नवनीत यादव उर्फ सन्नी, ससुर विरेंद्र यादव, सास मनोरमा, देवर विनीत उर्फ शुभम यादव, दोस्त शशि सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेटी के पैदा होने के बाद बढ़ गया उत्पीड़न

रुस्तमपुर निवासी प्रियंका यादव ने केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि साथ में पढ़ने वाले नवनीत यादव से उसने परिवार वालों के सहमति से शादी की। लेकिन शादी होने के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। लेकिन, घरवालों के उत्पीड़न और मारपीट की वजह से गर्भपात हो गया। फिर एक बेटी पैदा हुई और इसके बार उत्पीड़न और बढ़ गया।

बाहर वाली की एंट्री के बाद बिगड़ा संबंध

एक दिन पति के फोन पर कॉल आने पर उसने उठाया तो तो दूसरी तरफ से युवती की आवाज आई। पहले तो उसने फोन काट दिया, लेकिन बाद में उसने नवनीत से प्रेम संबंध होने की जानकारी दी। इसके बाद महिला थाने में मध्यस्थता को बुलाया गया तो नवनीत अपनी प्रेमिका संग पहुंच गया। आरोपित पति का कहना है कि शादी के पूर्व जैसा व्यवहार था। उसमें बदलाव आ गया। पत्नी के साथ नहीं रहना है। नई प्रेमिका से ही शादी करनी है।

Tags:    

Similar News