Deepika Padukone की मैटरनिटी येलो गाउन की हुई नीलामी, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Deepika Padukone News: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हालहि में येलो कलर का गाउन पहना था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी, उनका ये गाउन हो गया निलाम

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-05-28 05:31 GMT

Deepika Padukone Maternity Gown

Deepika Padukone News: बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण )Deepika Padukone) इस समय अपनी लाइफ के सबसे खुबसूरत पलों को जी रही हैं। जैसा कि सभी को पता है कि दीपिका पादुकोण माँ बनने वाली हैं। कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ मुंबई में वोट देती हुई नजर आई थी। जिसमें उनका बेबी बंप क्लियर नजर आ रहा था। तो वहीं अभी हालहि में दीपिका पादुकोण 82°E नामक एक ब्यूटी ब्रांड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। उस दौरान दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक येलो रंग का खूबसूरत गाउन पहना हुआ था। जिसमें दीपिका पादुकोण काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। उनकी इस ड्रेस में तस्वीरे सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी थी। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दीपिका पादुकोण की वो मैटरनिटी ड्रेस नीलाम हो चुकी है। 

दीपिका पादुकोण की गाउन हुई नीलाम-


दीपिका पादुकोण जल्द ही बेबी को जन्म देने वाली हैं। वो हालहि में मुंबई में हुए अपने एक 82°E नाम के ब्यूटी ब्रांड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई थी। इस दौरान वह अपने इंस्टाग्राम पर वो लाइव भी आई थी। उस समय दीपिका ने येलो कलर का गॉउन पहना था। दीपिका पादुकोण ने इस येलो कलर के गाउन में तस्वीरे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। प्रेग्नेंसी के समय दीपिका पादुकोण) के फेस पर वो ग्लो क्लियर नजर आ रहा था। जो किसी भी माँ बनने वाली लेडी के फेस पर नजर आता है। और इसके बाद दीपिका पादुकोण ने येलो कलर का गाउन पहना था। जिसने इनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा दिया। फैंस को दीपिका का ये लुक काफी ज्यादा पसंद आया। तो वहीं दीपिका पादुकोण ने अपने येलो कलर के गाउन को बाद में नीलाम कर दिया। जिसके बारे में खुद दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (Deepika Padukone Instagram) पर जानकारी साझा की थी। 

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा- फ्रेंश ऑफ द रैकइस पर किसका हाथ है हमेशा की तरह, आय @tlllfoundation पहल को सपोर् करती है। बता दे कि चैरिटी के लिए फ्रेश ऑफ द रैक पहल के हिस्से के रूप में गाउन को नीलामी के लिए रखा गया था। 

इतने में बिकी दीपिका पादुकोण की ड्रेस-

दीपिका पादुकोण की येलो कलर की ड्रेस 34 हजार रूपए में बिकी है। जिसके बारे में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट (Deepika Padukone Instagram) पर बताया। बता दे कि इन पैसों को दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) डोनेट करेंगी। 

Tags:    

Similar News