लखनऊ: विभूतिखंड थानाक्षेत्र में कमता चौराहे पर कार (UP32 GB 9798) सवार हाईकोर्ट के वकील को बुधवार रात गोली मार दी गई। संजय शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। करीब आधे घंटे बाद आई पुलिस उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गई।
मकान का चल रहा था विवाद
-मूल रूप से जौनपुर निवासी संजय 512/7,निशात गली, निशातगंज महानगर में रहते थे।
-हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय शर्मा वकालत के साथ प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करते थे।
-कुछ समय पूर्व इन्होंने ने निशातगंज का ही एक मकान किराए पर दिया था।
-इसका विवाद कोर्ट में चल रहा है। घर में पत्नी श्वेता शर्मा और बेटा कौस्तुभ(8) है।
इस तरह हुई हत्या
-देर शाम करीब सात बजे वह साथी सौरभ मिश्रा के साथ अपनी कार चलाते हुए शहीद पथ की तरफ जा रहे थे।
-कमता चौराहा पहुंचे पीछे से आए बाइकसवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग की।
-गोली उनके सिर और हाथ में जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते आसानी से फरार हो गए।
वकीलों में गुस्सा
-खौफजदा सौरभ ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
-जब तक पुलिस पहुंचती उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
-यहां सैकड़ों वकील जमा होने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स ने बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी।