यूपी के कई जिलों में बारिश से मौसम खुशनुमा, हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

Update: 2018-09-21 04:36 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के कई अन्य जिलों में गुरुवार देर रात सामान्य बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिन में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: International Peace Day आज, जानें क्यों मनाया जाता है ये दिन

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, गुरुवार देर शाम कई जिलों में बारिश हुई। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। शुक्रवार को दिन में बादल छाए रहेंगे और धूप निकलने की संभावना कम ही है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

Tags:    

Similar News