Jalaun News: घर में सो रहे दंपत्ति को सांप ने काटा, दोनों की मौत

Jalaun News: सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

By :  Afsar Haq
Update:2025-07-30 17:34 IST

घर में सो रहे दंपत्ति को सांप ने काटा, दोनों की मौत  (photo: social media )

Jalaun News: जालौन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में सो रहे एक दंपत्ति को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर पूरा हाल है घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव की है। जहां जानकारी के अनुसार बीती रात गांव के ही जगत सिंह पाल देर रात पत्नी छोटी बहू के साथ अपने कच्चे मकान के कमरे में सो रहे थे। उसी दौरान एक विषैला सांप घर में घुस आया और उसने वारी वारी दोनों को काट लिया। सांप के काटते ही दम्पत्ति शोर मचाते हुए कमरे से बाहर निकले जिसके बाद परिजन तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया। जहां जगत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गईं। वहीं महिला की हालत गंभीर देखते हुए उन्होंने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। जहां रास्ते मे उसकी भी मौत हो गई। दम्पत्ति की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही दंपति की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। वहीं घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Tags:    

Similar News