Jalaun News: छात्र की तबीयत बिगड़ी तो डीएम-एसपी पहुंचे विद्यालय, स्वास्थ्य शिविर में हुई जांच

Jalaun News: जालौन के गुरु का इटौरा स्थित संस्कृत विद्यालय में छात्र की तबीयत बिगड़ने पर डीएम और एसपी ने विद्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर सभी छात्रों की जांच की।

By :  Afsar Haq
Update:2026-08-14 19:55 IST

Jalaun News

Jalaun News: गुरु का इटौरा स्थित श्रीकृष्ण संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ने की सूचना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक विद्यालय पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। छात्र को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने छात्र को किसी विषैले कीड़े के काटने की आशंका जताई है।

छात्र के गले में तेज दर्द की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को विद्यालय में तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाकर सभी छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों की जांच की और किसी भी छात्र में असामान्य लक्षण मिलने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की।डीएम राजेश कुमार पांडेय ने विद्यालय में छात्रों के रहने और सोने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। गुरुकुल परंपरा के तहत छात्र जमीन पर सोते पाए गए।

बरसात के मौसम में विषैले कीड़ों की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने जमीन पर सोने के बजाय तख्त या चारपाई की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परंपराओं के साथ-साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी छात्रों के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखी जाए। किसी छात्र की तबीयत बिगड़ने या असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को सूचना दी जाए।इस दौरान एसडीएम विनय कुमार मौर्य, सीएमओ एचएन, बीडीओ संदीप मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News