Jhansi News: नवोदय विद्यालय, डीएम बने शिक्षक, बच्चों को भेंट किये आरओ व सोलर वाटर हीटर प्लांट

Jhansi News: जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय में लगभग 71 लाख से अधिक धनराशि के 03 वॉटर प्यूरीफायर (आरो प्लांट) एवं 30 नग सोलर वाटर हीटर लोकार्पित किए।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2022-11-08 13:09 GMT

झांसी: जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने नवोदय विद्यालय के बच्चों को बच्चों को भेंट किये आरओ व सोलर वाटर हीटर प्लांट

Jhansi News: जिलाधिकारी रविंद्र कुमार (Jhansi DM Ravindra Kumar) ने जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navoday Vidyalay) में प्रधान मंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के अंतर्गत जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से लगभग 71 लाख से अधिक धनराशि के 03 वॉटर प्यूरीफायर (आरो प्लांट) एवं 30 नग सोलर वाटर हीटर (solar water heater) लोकार्पित किए। उन्होंने कहा कि एक गार्जियन की तरह सभी बच्चों का समुचित ध्यान रखा जाएगा।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय बरुआसागर में पठन-पाठन के बारे में छात्रों से जानकारी लेते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्यों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के कार्यालय कक्ष, लाइब्रेरी, रसोई घर व अभिलेखों का जॉच पड़ताल किया।

जिलाधिकारी द्वारा छात्र/छात्राओं की प्रतिभा व मेधा को सराहा

जिलाधिकारी द्वारा छात्र/छात्राओं से विज्ञान के प्रश्न पूछे गए, छात्रों द्वारा सही जवाब बताने पर उन्होंने छात्रों को उत्साहवर्धन करते हुए खूब मेहनत से पढ़ लिख कर एक अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने प्रयोगशाला व म्यूजियम में लगे छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विज्ञान व नवाचार के विभिन्न मॉडलों को देखा और उनकी प्रतिभा व मेधा को सराहा।

जवाहर नवोदय विद्यालय प्राचार्य मलखान सिंह ने जिलाधिकारी सहित सभी सदस्यों को विद्यालय का संक्षिप्त परिचय देते हुए विद्यालय की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा म्युजिक उपकरणों के साथ सुमधुर ध्वनि में सरस्वती वंदना,स्वागत गान, लोकगीत गाया गया, जिसकी जिलाधिकारी ने मुक्त कण्ठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रेरित किया।

अशुद्ध जल पीने से भी लगातार समस्याएं बनी रहती है

जिलाधिकारी ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने पर बहुत परेशानियां होती हैं। साथ ही अशुद्ध जल पीने से भी लगातार समस्याएं बनी रहती हैं की मांग को दूर करने के लिए आज छात्र छात्राओं को गुनगुने पानी से स्नान करने हेतु सोलर वाटर हीटर जिसकी अति आवश्यकता थी, आज पूर्ण किया गया इसके अतिरिक्त स्वच्छ पेयजल के लिए भी बालक बालिकाओं के लिए आर ओ का भी लोकार्पण किया ताकि सभी बच्चे शुद्ध पानी का सेवन कर सके। उन्होंने विद्यालय प्रवेश द्वार एवं शेष परिसर की सुरक्षा के लिए होमगार्ड की नियुक्ति, कूड़े का नगर पालिका द्वारा निस्तारण, स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक या दो बार शिविर का आयोजन व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, आपदा /आकस्मिक दुर्घटनाओं के समय किये जाने वाले बचाव कार्य एवं दायित्वपूर्ण व्यवहार के संदर्भ में प्रशिक्षित कराए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

शिक्षा से ही व्यक्ति का सर्वांगीण होता है विकास

जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है और वह राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है । प्रत्येक छात्र-छात्राओं को मेहनत व लगन से पढ़ते हुए,शिक्षकों के द्वारा गुणबताए गए पथ पर आगे बढ़ते हुए, अपने देश के विकास में अपनी महती भूमिका को अदा करना है।

जिलाधिकारी ने एक अभिभावक सदस्य की भांति जवाहर नवोदय विद्यालय में समुचित संसाधनों एवं व्यवस्था के साथ गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के प्रति गम्भीरता पूर्वक प्रयास के साथ विद्यालय प्राचार्य व प्रबन्ध समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि आप लोग विद्यालय के विकास हेतु समर्पित भाव से कार्य करें। प्रशासन इसके प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीराम अक्षय वर चौहान, जिला खनिज अधिकारी बीपी यादव, प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय मलखान सिंह सहित जवाहर नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य, विद्यालय के समस्त शिक्षक व छात्र छात्राएं, सम्मानित अभिभावक व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News