Jhansi News : मडो़री गांव में पति-पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट मिलने से सनसनी

Jhansi News : मडो़री गांव में पति-पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी, सुसाइड नोट मिलने से मामले को लेकर चर्चाएं तेज।

Update:2026-06-20 10:49 IST

Jhansi News

Jhansi News :  समीपस्थ ग्राम मडो़री थाना गुरसरांय जिला झाँसी में पति-पत्नी ने फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जिससे गुरसरांय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में यह घटना आग की तरह फैल गयी। विस्तृत जानकारी के मुताबिक ग्राम मडो़री के संजय नारायण पुत्र श्याम करण पटेल उम्र 57 वर्ष और इनकी पत्नी मीना देवी उम्र 55 वर्ष रोज की तरह अपने पुराने पैतृक आवास ग्राम मडो़री के अंदर 19 जून शुक्रवार को जब घर से देर सुबह 8:00 बजे लगभग सो कर नही उठे और फाटक अंदर से बंद थे और मडो़री सड़क किनारे नये आवास में रह रहे उसके लड़के विक्रम पटेल को अपने माता-पिता के पैतृक आवास के फाटक लगे होने की जानकारी हुई फिर वह वहाँ पहुंचा तब गाँव वासियों के सहयोग से किसी प्रकार घर के अंदर पहुँचने पर देखा कि उसके माता-पिता बिल्कुल नजदीक फंदे से लटके हुए थे।

तब इसकी सूचना उसने 112 डायल पर उसके पुत्र ने दी जिस पर गुरसरांय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आनन-फानन पति-पत्नी को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उक्त दोनों पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया और गुरसरांय थाना सूचना दी गई। इस दौरान बताया जा रहा है कि मृतक संजय नारायण के कपड़ों से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि मृतक आर्थिक रूप से खुशहाल था अब आखिर इस प्रकरण में आत्महत्या को लेकर पति-पत्नी का क्या कारण रहा है यह सब जाँच का विषय है। वही इस मामले में परिवार और गाँव के लोगों द्वारा शवों को पोस्टमार्टम न कराकर दोपहर को ही अंतिम संस्कार कर दिया है बताया गया है।

Tags:    

Similar News