Kabar Bijju in Lucknow: लखनऊ के रिहायशी इलाके में पकड़ा गया जंगली कबर बिज्जू, वन विभाग छोड़ेगी कुकरैल जंगल

Lucknow News: लखनऊ में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने एक जंगली कबर बिज्जू को बुधवार की रात करीब 11 बजे पकड़ने में कामयाबी हासिल की। जंगली कबर बिज्जू के कारण लोगों में डर का माहौल बना था।

Report :  Shashwat Mishra
Update: 2022-06-09 05:15 GMT

लखनऊ में पकड़ा गया जंगली कबर बिज्जू

Kabar Bijju in Lucknow Video: राजधानी के निशातगंज इलाके की एक वर्कशॉप के इर्दगिर्द, पिछले काफी दिनों से एक जंगली कबर बिज्जू दिख रहा था, जिससे दहशत का माहौल बना हुआ था। जिसकी जानकारी 'गुड्स ई मोबिलिटी' के मालिक एन यू आलम द्वारा वन विभाग को दी गई। जिसके बाद, बुधवार की रात करीब 11 बजे वन विभाग की मदद से उसको पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई। जिसे सुबह 10 बजे विभाग के द्वारा उसको ले जाया जाएगा। वन विभाग के दरोगा का कहना है कि वह कबर बिज्जू को कुकरैल के जंगलों में छोड़ देंगे। 

भयभीत थे लेबर

वन विभाग में वन दरोगा के पद पर तैनात राम धीरज यादव का कहना है कि गुड्स कार केयर से हमें यह शिकायत मिली कि हमारे यहां वन्य जीव दिखा है। जिससे हमारे यहां के वर्कर्स बहुत भयभीत हैं। बहुत डरे हुए हैं। मैंने यहां आ करके वीडियो देखा, जिसके बाद मैंने यह पिंजरा लगा दिया। और, यह पिंजरे में फंस गया। अब मैं इसे ले जाकर करके कुकरैल जंगल में छोडूंगा।

वन विभाग का शुक्रिया

'गुड्स ई मोबिलिटी' के मालिक एन यू आलम ने बताया कि इस कबर बिज्जू की वजह से, बीते कई दिनों से लेबर में दहशत का माहौल था। हम सभी भयभीत थे। इससे कार्य भी सही तरह से नहीं हो रहा था। जिसके बाद, हमने वन विभाग की टीम को इस मार्फ़त इत्तला किया। जिसको उन्होंने गंभीरता से लेते हुए, कल ही रात में आकर पिंजरा लगा दिया। जिसमें वह फंस भी गया। दरोगा ने मुझे बताया कि वह, पकड़े गए कबर बिज्जू को कुकरैल जंगल में छोड़ देंगे। हम इसके लिए वन विभाग का शुक्रियादा करते हैं।

Tags:    

Similar News