कनपुरिया दामाद का कांड: कांप उठे सारे ससुराल वाले, निकली चींख पुकार

मामला कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में रत्तूपुरवा का है। आपको बता दें कि हरदोई बिलग्राम इतौली का रहने वाला मुकेश कुमार अपने ससुराल पहुंचा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, उसने अपने ससुराल वालों को जिंदा जलाने की कोशिश प्रयास किया।

Update: 2021-01-15 10:00 GMT
कनपुरिया दामाद का कांड: कांप उठे सारे ससुराल वाले, निकली चींख पुकार

कानपुर: जिले से एक दर्दनाक घटना का मामला सामने आया है। बता दें कि जूही थाना क्षेत्र के पास एक दामाद ने अपने ससुराल में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी समेत 6 लोग इस हादसे के शिकार हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

क्या है मामला

मामला कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में रत्तूपुरवा का है। आपको बता दें कि हरदोई बिलग्राम इतौली का रहने वाला मुकेश कुमार अपने ससुराल पहुंचा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, उसने अपने ससुराल वालों को जिंदा जलाने की कोशिश प्रयास किया। इसके लिए मुकेश ने शुक्रवार को सुबह एक बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा और उनके घर के दरवाजे पहुंच कर उसने पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने भड़क उठी। घर में मौजूद जब तक कुछ समझते, तब तक आग चारों ओर फैल गई। बताया जा रहा है कि उस हादसे के दौरान घर में मुकेश की पत्नी, उसका डेढ़ साल बेटा, सास-ससुर और 3 सालियां मौजूद थी। हालांकि मासूम सुरक्षित है, लेकिन बाकी सदस्य भीषण आग लगने के कारण गंभीर रूप से झुलय गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी देखें: Ajay Kumar Lallu गिरफ्तार: विधान भवन जा रहे थे प्रदेश अध्यक्ष, पुलिस ने उठाया

घटना के मामले में एसपी ने दी जानकारी

वहीं, एसपी साउथ दीपक भूकर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मुकेश मौके से फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि मुकेश की नशेबाजी से उसकी पत्नी परेशान होकर अपने मायके चली आई थी। उनका एक डेढ़ साल का बेटा भी है। इस घटना को लेकर घर में रहने वाले हीरालाल के भाई कमलेश कुमार ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 4 सदस्यी टीमें गठित की है। जल्द गिरफ्तारी का दावा किया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News