×

Ajay Kumar Lallu गिरफ्तार: विधान भवन जा रहे थे प्रदेश अध्यक्ष, पुलिस ने उठाया

शुक्रवार की सुबह जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधान परिषद में दल नेता दीपक सिंह ने समर्थकों के साथ बहुखंडी मंत्री आवास से बाहर निकले तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

Roshni Khan
Published on: 15 Jan 2021 8:01 AM GMT
Ajay Kumar Lallu गिरफ्तार: विधान भवन जा रहे थे प्रदेश अध्यक्ष, पुलिस ने उठाया
X
Ajay Kumar Lallu गिरफ्तार: विधान भवन जा रहे थे प्रदेश अध्यक्ष, पुलिस ने उठाया (PC: social media)

लखनऊ: किसान कानून के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में घेराव का ऐलान किया है। इसी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अपने घर से विधानभवन की ओर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधान परिषद में कांग्रेस दल नेता दीपक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय को भी छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:ट्रंप का चीन को झटका: ब्लैकलिस्ट हुईं ये मशहूर कंपनियां, XIAOMI भी शामिल

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पूरे देश में भाजपा के सांसद-विधायक, आरएसएस पदाधिकारियों और भाजपा शासित राज्यों के सत्ता केंद्र को घेरने का आह्वान किया है। पूरे देश में कांग्रेस की ओर से व्यापक प्रदर्शन की तैयारी की गई है। राहुल गांधी खुद दिल्ली में उप राज्यपाल के निवास तक पैदल मार्च करेंगे। इसके तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी विधान भवन और राजभवन को घेरने की योजना बना रखी थी। कांग्रेस के इस पैदल मार्च को लेकर राजधानी प्रशासन पहले से अलर्ट पर था।



पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन करने के लिए जाने से रोका

शुक्रवार की सुबह जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधान परिषद में दल नेता दीपक सिंह ने समर्थकों के साथ बहुखंडी मंत्री आवास से बाहर निकले तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन करने के लिए जाने से रोका। इसका विरोध करते हुए दोनों नेता पार्टी समर्थकों के साथ विधानभवन की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने दोनों नेताओं और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को होम अरेस्ट करने की सूचना दी गई थी लेकिन इसके बावजूद वह घर से बाहर निकले। इस पर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

किसानों के साथ केंद्र की भाजपा सरकार अन्याय कर रही है

पुलिस जीप में बैठाए जाने का विरोध कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि किसानों के साथ केंद्र की भाजपा सरकार अन्याय कर रही है। काला कानून बनाकर किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। लगभग दो महीने से किसान इसका विरोध कर रहे हैं। 60 से ज्यादा किसान मर चुके हैं लेकिन यह असंवेदनशील सरकार उन्हें इंसाफ देने के बजाय उनके साथ छल की राजनीति कर रही है। इसका विरोध कांग्रेस हर मौके पर करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता इस दमन से झुकने या रुकने वाले नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:वाराणसी: बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर राम मंदिर के लिए धन संग्रह की हुई शुरुआत

विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता दीपक सिंह ने कहा कि हम लोग राजभवन जा रहे थे। हमें जाने से रोका जा रहा है। भाजपा सरकार दमन पर उतारू है। यह जानकारी राज्यपाल को देना जरूरी है लेकिन हमें जबरन रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय करने वाली सरकार का साथ देने वालों का कांग्रेस कार्यकर्ता घेराव जरूर करेंगे।

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story