Lakhimpur Kheri News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, कई घायल

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी जिले के थाना नीमगांव इलाके में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब दीवाल को लेकर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पथराव व कई राउंड फायरिंग भी की गई।

Update: 2024-05-29 14:41 GMT

Lakhimpur Kheri News (Pic:Newstrack) 

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के थाना नीमगांव इलाके में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब दीवाल को लेकर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पथराव व कई राउंड फायरिंग भी की गई। हालांकि जब इस मामले को थाना नीमगांव पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। वहीं कई राउंड फायरिंग में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आपको बताते चलें महिला थाना इंचार्ज श्रद्धा सिंह ने एक आरोपी को पड़कर ग्रामीणों के सामने लाठियां से जमकर पीटा, जिससे लोग घरों में घुस गए।

मामले की सूचना पर एसपी नेपाल सिंह पहुंचे। साथ ही घटनास्थल पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया है। दूसरे पक्ष के लोगों को मुनीश के घर की दीवार तोड़ने लगे। परिजनों ने इसका विरोध किया तो वे सब मारपीट पर उतर आये। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि भीषण बवाल हो गया। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात कर दी। वहीं महिला थाना इंचार्ज श्रद्धा सिंह और एक सिपाही ने आरोपी को लाठियां से पीटना शुरू कर दिया जिसका वहां खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

हालांकि वायरल वीडियो का न्यूज़ ट्रैक पुष्टि नहीं करता है। पथराव और फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोर्स ने भीड़ को तीतर बीतर कर लोगों पर लाठियां बरसाईं, जिसमें भगदड़ मच गई। बवाल करने वाले लोग घरों में दुबक कर बैठ गए। पुलिस ने घरों से जबरन निकलवा कर लोगों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। घटना में दोनों पक्षों की कई महिलाएं भी घायल हुई है। एसपी नेपाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है जो भी तत्व सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News