Lakhimpur Kheri News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सेसम्मानित हुए डॉ रविंद्र शर्मा

Lakhimpur Kheri News: सामाजिक कार्यों में बेहतर कार्य करने को लेकर संस्था के सभापति डॉ. रविंद्र शर्मा को राज्यपाल आनंदीबेन द्वारा सर्वोत्तम कार्य पुरस्कार से सम्मानित किया।

Update: 2024-07-17 13:50 GMT

Lakhimpur Kheri News (Pic: Newstrack)

Lakhimpur Kheri News: जनपद में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा स्वास्थ्य सहित अन्य सामाजिक कार्यों में बेहतर कार्य करने को लेकर संस्था के सभापति डॉ. रविंद्र शर्मा को राज्यपाल आनंदीबेन द्वारा सर्वोत्तम कार्य पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान डिप्टी सीएम/ सभापति इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बृजेश पाठक सहित राज्य महासचिव उत्तर प्रदेश डॉ. हेमा बिंदु नायक भी उनके साथ मौजूद रहे।

डॉ रविंद्र शर्मा ने राज्यपाल द्वारा मिले सम्मान को लेकर कहा कि वह लखीमपुर खीरी जिले में बतौर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी काम कर चुके हैं। 2022 में रिटायरमेंट के बाद से उन्हें इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लखीमपुर का सभापति बनाया गया था, जिसके बाद से लगातार वह स्वास्थ्य क्षेत्र में सामाजिक कार्य संगठन के बैनर तले कार्य कर रहे थे। उन्होंने तमाम स्वास्थ्य कैंप का आयोजन भी करवाया है। आम जनमानस तक कैंप के माध्यम से विभिन्न बीमारियों की दवाई वितरित कराई है। महिलाओं के लिए छात्रों के लिए युवा और युवतियों के लिए भी कई कार्यक्रमों का आयोजन करवाया है। रेड क्रॉस द्वारा आपदा जैसे बाढ़, सूखा और आग के समय भी लोगों को बड़ी संख्या में सहायता कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई।

इसी के साथ एसएसबी, आरटीओ व अन्य विभागों में स्वास्थ्य को लेकर तमाम जागरूकता कार्यक्रम कराए गए हैं। वहीं कई अन्य सरकारी विभागों में भी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के बैनर तले आपदा प्रबंधन व जागरूकता कार्यक्रम किए गए हैं। करीब 2 साल की कड़ी मेहनत के फल स्वरूप उन्हें एक्सीलेंस अवार्ड (सर्वोत्तम कार्य पुरस्कार) से नवाजा गया है। इसमें उनकी पूरी टीम का सहयोग मिला है। साथियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 72 जिलों में 20 लोगों को चयन कर यह पुरस्कार लखनऊ में आयोजित एक समारोह में 16 जुलाई को दिया गया है। इस सम्मान को दिलाने के लिए उन्होंने इंडियन रेड क्रॉस की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं हैं।

Tags:    

Similar News