Lakhimpur kheri News: पुरानी ईंटों से बन रही थी बाउंड्रीवाल, सीडीओ ने मारा छापा; कार्रवाई के निर्देश

Lakhimpur kheri News: लखीमपुर खीरी के पीएमश्री विद्यालय रतहरी में बाउंड्रीवाल निर्माण में पुरानी ईंटों के इस्तेमाल पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने नाराजगी जताई। कंसलटिंग इंजीनियर और ग्राम पंचायत अधिकारी को आरोप पत्र तथा एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण तलब किया गया।

Update:2026-08-13 17:42 IST

Lakhimpur kheri News

Lakhimpur Kheri News: मितौली विकासखंड के पीएमश्री विद्यालय रतहरी में निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल में पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने विद्यालय पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान बाउंड्रीवाल में पुरानी ईंटें लगाए जाने के साथ ही दीवार पर प्लास्टर का काम भी चलता मिला।

निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी देखकर सीडीओ ने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्माण की प्रक्रिया और सामग्री की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पुरानी ईंटों का इस्तेमाल पाए जाने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए कंसलटिंग इंजीनियर और ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

वहीं, निर्माण कार्य की प्रभावी निगरानी नहीं किए जाने पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के प्रति भी सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने एडीओ पंचायत से इस संबंध में स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।सीडीओ अभिषेक कुमार ने स्पष्ट किया कि सरकारी धन से कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और प्रक्रिया के अनुरूप कराए जाएं। लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News