Lakhimpur Kheri News: बाढ़ प्रभावित गांवों का एसडीएम ने किया दौरा, अधिकारियों को दी निर्देश

Lakhimpur Kheri News: एसडीएम श्रद्धा सिंह ने पूछा कि क्या आप लोगों को भोजन और राहत सामग्री मिल रही है ? इस पर ग्रामीणों ने हामी भरी। ग्रामवासियों से उनकी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Update: 2023-08-17 14:18 GMT
बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करती एसडीएम(Pic: Newstrack)

Lakhimpur Kheri News: डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर उप जिलाधिकारी (सदर) श्रद्धा सिंह ने तहसीलदार सदर सुशील प्रताप सिंह के संग ट्रैक्टर और नाव पर सवार होकर तहसील सदर ब्लाक बिजुआ क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित राजस्व ग्राम खमरिया, मेहंदी, सिंधिया का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राहत व बचाव कार्यों का सघन पर्यवेक्षण कर फील्ड में कार्य कर रहे अधिकारियों, कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। एसडीएम श्रद्धा सिंह ने प्रभावित गांवों में पहुंचने के लिए नाव और ट्रैक्टर का सहारा लिया। प्रभावित गांवों में दस्तक दी, ग्रामीणों का दुख देखा और सुना। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवो का किया दौरा

एसडीएम श्रद्धा सिंह ने पूछा कि क्या आप लोगों को भोजन और राहत सामग्री मिल रही है ? इस पर ग्रामीणों ने हामी भरी। ग्रामवासियों से उनकी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। बताते चले कि राजस्व गांव सिंधिया के 120 प्रभावित परिवारों को तहसील प्रशासन ने खाद्यान्न किट मुहैया कराई। शेष गांव में खाद्यान्न किट पहुंचने का सिलसिला जारी है। भ्रमण के दौरान राजस्व निरीक्षक, लेखपाल मौजूद रहें। उन्होनें बताया कि तहसील सदर के बाढ़ एवं कटान से प्रभावित गांवों में अब तक 42560 लंच पैकेट वितरित किए गए। वहीं 400 खाद्यान्न किट का बाटी है। अवशेष प्रभावित परिवारों को भी खाद्यान्न किट वितरित किया जा रहा। कोई भी प्रभावित परिवार खाद्यान्न किट पानी से वंचित नहीं रहेगा।

प्रभावित परिवारों को प्रशासन दे रहा खाद्यान्न किट, लंच पैकेट

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर जिले की बाढ़ एवं कटान का दंश झेल रही तहसील के सभी प्रभावित गांवों में संबंधित उप जिलाधिकारी की देखरेख में भोजन पैकेट के साथ-साथ खाद्यान्न किट बांटने का सिलसिला जारी है। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खाद्यान्न किट में आटा 10 किग्रा, चावल 10 किग्रा, अरहर दाल 02 किग्रा, हल्दी, सब्जी मसाला 200-200 ग्राम, मिर्च 100 ग्राम, सरसों का तेल/ रिफाइन्ड तेल : एक लीटर, नमक 01 किग्रा, जेरीकेनः 01 (20ली), तिरपाल: 01, लाई 05 किग्रा, भुना चना 02 किग्रा, गुड़ 01 किग्रा, बिस्कुट 10 पैकेट, माचिस 01 पैकेट, मोमबत्ती 01 पैकेट, नहाने का साबुन: 02 आदि सभी अनुमन्य सामग्री शामिल है।

प्रभावित परिवारों की मदद के लिए तत्परता से जुटा पूरा प्रशासनिक अमला : डीएम

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले के बाढ़ एवम् कटान प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पूरा प्रशासनिक अमला तत्परता से जुटा है। बाढ़ पीड़ितों की भरपूर मदद की जा रही है। इसे सुनिश्चित करने के लिए फील्ड में सभी उप जिलाधिकारी एवं उनकी टीम प्रभावित गांवों का दौरा कर रही है। इसके साथ ही राहत कार्यों की सतत निगरानी एवं अनुश्रवण किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को ना केवल भोजन मुहैया कराया जा रहा बल्कि उन्हें खाद्यान्न किट भी प्रदान की जा रही है।

Tags:    

Similar News