Lucknow: डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास के बाहर बैठी दिव्यांग महिला, लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य से दिव्यांग महिला ने लगाई मदद की गुहार, महिला उनके सरकारी आवास के बाहर बैठी रही।

Written By :  Rahul Singh Rajpoot
Newstrack :  Network
Update: 2021-07-02 07:27 GMT

महिला की फरियाद सुनते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: राजधानी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास के बाहर अपने बच्चे संग एक दिव्यांग महिला काफी देर से उनका इंतजार कर रही थी। जब केशव मौर्य बाहर निकले तो उन्होंने गेट के बाहर उस महिला को बैठा देखा। डिप्टी सीएम केशव मौर्य उसके पास पहुंचे और दिव्यांग महिला की परेशानी को पूछा। महिला ने उपमुख्यमंत्री से अपनी पीड़ा को बयां किया और उनसे मदद की गुहार लगाई।

केशव प्रसाद मौर्य जब महिला से मिलने आए तो वह उनके पैर पकड़ने दौड़ी, व्हीलचेयर पर बैठी महिला को सुरक्षाकर्मियों ने रोका और केशव मौर्य ने उसकी समस्या को पूछा। महिला ने उनका बताया कोसी मीना बाजार में उनसे मिलने गई थी लेकिन कोई मदद नहीं हुई। दो बार डीएम से भी मिलकर मदद की गुहार लगाई, उन्होंने भी उसकी पुकार नहीं सुनी। महिला को रीढ़ की हड्डी के इलाज के लिए दो लाख रुपयों की सख्त जरुरत है। वही फरियाद लेकर वह इतनी दूर उनके पास आई है।

केशव मौर्य ने दिया मदद का आश्वासन

महिला की पीड़ा सुन डिप्टी सीएम ने उसका प्रार्थना पत्र लिया और पढ़कर संबंधित अधिकारियों से इलाज के ले सरकारी आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात कही। बता दें केशव प्रसाद मौर्य ने खुद इस वीडियो को अपने ट्ववीटर अकाउंट से शेयर कर इसकी जानकारी दी है। आज वह अयोध्या के दौरे पर जा रहे थे, यहां संतकबीर नगर के दिवंगत पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी की अंत्येष्टि में शामिल होंगे। बता दें पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का अयोध्या के नया घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसमें बीजेपी के तमाम बड़े नेता और मंत्री शामिल होंगे।


Tags:    

Similar News