Lucknow News: नए नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने ग्रहण किया पदभार, बोले- जारी रहेगी विकास की रफ्तार

Lucknow News: नए नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जो भी विकास की योजनाएं चल रही हैं, शहर की साफ-सफाई के साथ ही विकास की रफ्तार जारी रहेगी।

Written By :  Rahul Singh Rajpoot
Update: 2022-06-28 14:09 GMT

नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह (Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack )

Lucknow News: नए नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह (Municipal Commissioner Inderjit Singh)  ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। चार्च लेते ही नए नगर आयुक्त ने अपने विभाग की पूरी टीम के साथ बैठक की और विकास कार्यों के बारे में उपनगर आयुक्त से जानकारी हासिल की। इंद्रजीत सिंह (Inderjit Singh) ने कहा कि जो भी विकास की योजनाएं चल रही हैं, शहर की साफ-सफाई के साथ ही विकास की रफ्तार जारी रहेगी। उनकी पूरी कोशिश होगी कि नगर निगम (municipal Corporation) में जो भी कार्य किए जा रहे हैं उसमें पूरी पारदर्शिता हो। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय से निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता है और यहां भी रहेगी। जनता और निगम कर्मचारियों के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा। नए नगर आयुक्त ने कहा कि रेवेन्यू जनरेशन पर उनका फोकस रहेगा।

बता दें लखनऊ नगर आयुक्त नियुक्त होने से पहले इंद्रजीत सिंह सीएम योगी के शहर गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी के तौर पर करीब दो साल कार्य कर चुके हैं। अब उन्हें राजधानी के नगर निगम की बड़ी जिम्मेदारी सरकार ने सौंपी है। उनके सामने यहां कई चुनौतियां भी होंगी क्योंकि लखनऊ नगर निगम पर हर किसी की नजर रहती है। यहां आम जनता से लेकर सरकार तक को सीधे रिपोर्ट जाती है। अब इंद्रजीत सिंह को सरकार के इस भरोसे पर खरा उतरते हुए नगर निगम के कार्यों को गति देना और आम जनता की समस्याओं का समाधान करने का बड़ा टास्क है। देखना होगा वह इसे कितना पूरा करने में कामयाब होते हैं।

गौरतलब है कि योगी सरकार ने शनिवार को 11 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया था। इस तबादले में लखनऊ नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी का ट्रांसफर आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पर किया गया था। उन्होंने केडीए वीसी का पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद गोरखपुर सीडीओ की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद आज (मंगलवार) को इंद्रजीत ने भी लखनऊ नगर आयुक्त की कमान संभाल लिया है। चार्च लेते ही वह सीधे बैठक किए और फिर शासन की एक अन्य मीटिंग में शामिल होने रवाना हो गये।

नवनियुक्त नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह (Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack 

कौन हैं आईएएस इंद्रजीत सिंह?

इंद्रजीत सिंह 2016 बैच के आईएएस अफसर हैं। वह 2 अगस्त 2020 से गोरखपुर में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में तैनात थे। इससे पहले वह इटावा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के तौर पर कार्यरत थे। लखनऊ नगर आयुक्त के तौर पर उनकी यह चौथी पोस्टिंग है।

Tags:    

Similar News