Lucknow News: पुलिस को चकमा देकर हत्यारोपी कैदी KGMU से फरार, शताब्दी अस्पताल में भर्ती था आरोपी
Lucknow News: जानकारी अनुसार कैदी विशम्भर को 20 अक्टूबर को केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लखीमपुर के फूलबेहर निवासी कैदी विशम्भर की अभिरक्षा में दो सिपाही तैनात थे।;
KGMU trauma center (photo: social media )
Lucknow News Today: शाहजहांपुर जिला जेल से इलाज के लिए केजीएमयू लाए गए कैदी विशम्भर यादव ने मंगलवार देर रात सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को चकमा देरकर फरार हो गया। वह यहां केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल में भर्ती था। जो कैंसर की बीमारी से ग्रसित था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार कैदी विशम्भर को 20 अक्टूबर को केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लखीमपुर के फूलबेहर निवासी कैदी विशम्भर की अभिरक्षा में दो सिपाही तैनात थे। मौके पर एक सिपाही मिला। विशम्भर लघुशंका जाने का बहाना करके वार्ड से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। कैदी के न लौटने पर सिपाही उसकी खोजबीन करते रहें पर वह मिला नहीं। देर रात थाने पर इसकी सूचना दी। कैदी की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा। अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कैदी और अभिरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
घटना की जानकारी शाहजहांपुर और लखीमपुर पुलिस को दे दी गई है। वहांए भी टीमें कैदी की तलाश कर रही है। इसके अलावा यहां मुख्य मार्गए बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। चौक थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि शताब्दी अस्पताल से कैदी विशम्भर करीब रात 9 बजे भागा था। अभिरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने उसके भागने की तत्काल सूचना नहीं दी थी। वह पहले खुद से कैदी की खोजबीन करते रहें। देर रात तक जब वह नहीं मिला तो उसकी सूचना रात 12:30 बजे थाने पर दी। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और कैदी की खोजबीन शुरू की।