Lucknow Road Accident: चिनहट में फ्लाइओवर से गिरी कार, हादसे में 3 की मौत, एक गंभीर

Lucknow Road Accident: लखनऊ के चिनहट में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहा तेज रफ्तार बोलेरो कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई है। जिस हादसे में 3 लोगों की मौत और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Newstrack :  Network
Update: 2023-02-19 02:46 GMT

हादसे का शिकार कार (फोटों: आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow Road Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां तेज रफ्तार बोलेरो कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के मुताबिक लखनऊ के चिनहट में देर रात एक बजे शादी समारोह से लौटते समय अनियंत्रित कार फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। कार में फंसे चार लोगों को राहगीरों और पुलिस की मदद से कार का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। जिसके बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवकों की हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। 


जहां दो अन्य युवकों की मौत हो गई। इस हादसे के मृतकों की पहचान प्रांशु शुक्ला, अमित कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान हर्ष शुक्ला के रूप में हुई। यह सभी लोग लखनऊ के ही रहने वाले है। जबकि कार अमित कुमार के नाम से है। दो दिसंबर 2022 को ट्रांसपोर्ट नगर RTO में रजिस्टर हुई। 


डीसीपी उत्तरी सैय्यद कासिम आब्दी ने बताया, रात एक बजे कार सवार सभी अयोध्या से शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। राहगीरों की मदद से कार का दरवाजा तोड़कर चारों युवकों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया। 

Tags:    

Similar News