Lucknow : फोन पर बात करते स्कूली छात्रा अचानक फ्लाईओवर से नीचे गिरी, पॉलीटेक्निक चौराहे का मामला
यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। फ्लाईओवर से फोन पर किसी से बात करने के दौरान अचानक एक स्कूली छात्र नीचे गिर गई। लड़की स्कूल ड्रेस में थी।;
सड़क पर बेसुध पड़ी स्कूली छात्रा
Lucknow News : यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। फ्लाईओवर से फोन पर किसी से बात करने के दौरान अचानक एक स्कूली छात्र नीचे गिर गई। लड़की स्कूल ड्रेस में थी। पीड़िता की हालत गंभीर है। घायल अवस्था में उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्कूली छात्रा के फ्लाईओवर से गिरने के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक़्त पॉलीटेक्निक चौराहे पर भीड़ भाड़ थी। लड़की के गिरने की खबर मिलते ही लोगों की जुटने लगी। आनन-फानन में घायल लड़की को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
कौन है छात्रा?
पॉलिटेक्निक फुटओवर ब्रिज से गिरने वाली छात्रा गवर्नमेंट गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है। टीआई राकेश पटेल ने घायल लड़की को लोहिया अस्पताल में एडमिट कराया है। घायल छात्रा लखनऊ के बीबीगंज सआदतगंज की रहने वाली बतायी जा रही है।
लोगों के मन में कई सवाल
प्रत्यक्षदर्शी और लोगों के मन में यही सवाल चलता रहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि लड़की फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। स्कूली छात्रा के गिरने के बाद तरह-तरह के सवाल लोगों के मन में चलने लगे। फ़िलहाल, इस लड़की के गिरने की वजह स्पष्ट नहीं पायी है। आपको बता दें, कि शहर का पॉलीटेक्निक चौराहा अति वयस्त सड़कों में से एक है। वो भी शाम के वक़्त स्कूल से लौटने वाले बच्चों, दफ्तर से वापस आ रहे कर्मियों सहित यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। अब पुलिस तफ्तीश के बाद ही कुछ पता चल पाएगा कि आखिर मामला क्या था।