Meerut News: दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहा था मोबाइल लुटेरा , पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया घायल

Meerut News: सदर बाजार थाना क्षेत्र में 23 अप्रैल को महिला के साथ हुई मोबाइल लूट की घटना में देर रात तक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।;

Update:2025-04-06 12:12 IST

Meerut News (Image From Social Media)

Meerut News: शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में 23 अप्रैल को महिला के साथ हुई मोबाइल लूट की घटना में देर रात तक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी सागर को लूटे गए मोबाइल को बरामद कराने के लिए ले जाया गया तो वह दरोगा की पिस्टल छीनकर फायरिंग करता हुआ भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से गुलाब घायल हो गया।

पुलिस क्षेत्राधिकार सदर संतोष कुमार सिंह ने रविवार सुबह इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 23 अप्रैल को थाना सदर बाजार क्षेत्र के भूसामंडी चौकी क्षेत्र में एक महिला के साथ मोबाइल लूट की घटना हुई थी जिसके संबंध में थाना सदर बाजार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस घटना के अनावरण के क्रम में सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर दो अभियुक्त सागर पुत्र कृष्ण कुमार व हरीश पुत्र सुभाष कश्यप निवासीगण मोक्षपुरी थाना टीपीनगर जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया था। छीने गये फोन बरामदगी के लिए अभियुक्त सागर पुत्र कृष्ण कुमार उपरोक्त को वीसी लाइन चौकी क्षेत्र रजबन ले जाया जा रहा था कि उसके द्वारा उप निरीक्षक विनय कुमार की पिस्टल छीनकर भागते हुए पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त सागर पुत्र कृष्ण कुमार उपरोक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त सागर को उपचार हेतु पीएल शर्मा अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त सागर के द्वारा पूर्व में भी थाना टीपीनगर क्षेत्र में छिनैती की घटना कारित की गई है जिसके संबंध में थाना टीपीनगर पर मु0अ0सं0 235/24 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तारी के संबंध में विधिक कार्यवाई की जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की अपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है।

Tags:    

Similar News