Lucknow: दो बीवियां पूजा और शकीला की लड़ाई में फंदे से झूला केंद्रीय मंत्री का भतीजा! संपत्ति थी क्लेश की वजह

Lucknow: केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के भतीजे नंदकिशोर रावत ने आत्महत्या कर ली। दरअसल, नंदकिशोर ने दो शादियां की थी। एक पत्नी हिन्दू है तो दूसरी मुस्लिम। इसीलिए विवाद था।

Written By :  aman
Update: 2022-11-23 09:24 GMT

नंदकिशोर रावत (Social Media)

Lucknow News: केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर (Union Minister of State Kaushal Kishor) के भतीजे नंदकिशोर के आत्महत्या मामले में तरह-तरह की चर्चा सामने आ रही है। लखनऊ में बुधवार (23 नवंबर) को चारों ओर इस सुसाइड केस पर ही बातें हो रही है। नंदकिशोर के आत्महत्या की चर्चा सिर्फ इसलिए नहीं है कि वो केंद्रीय मंत्री का भतीजा था, बल्कि उसकी अपनी जिंदगी भी ऐसी रही है जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। कहा जा रहा है कि, संपत्ति और घर में आए दिन होने वाली चिकचिक से परेशान होकर उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। 

केंद्रीय मंत्री भतीजे की आत्महत्या मामले में दो पत्नियों का एंगल सामने आ रहा है। दरअसल, नंदकिशोर रावत ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी हिंदू है, जबकि दूसरी मुस्लिम। पहली पत्नी का नाम पूजा है जिससे उनके चार बच्चे हैं। वहीं, दूसरी पत्नी का नाम शकीला है, जिससे 2 बच्चे हैं। माना जा रहा है कि, दो बीवियों की वजह से घर में आए दिन क्लेश हुआ करता था। आख़िरकार नंदकिशोर ने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली।  

दोनों पत्नी से मिलते थे ताने 

जानकार बताते हैं कि, नंदकिशोर की जिंदगी में सब सामान्य चल रहा था। पूजा और चार बच्चों के साथ वो सुखमय जीवन व्यतीत कर रहा था। तभी उसकी जिंदगी में शकीला की एंट्री हुई। एक दिन नंदकिशोर ने शकीला से दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी के वक्त तक पहली पत्नी के बच्चे बच्चे हो चुके थे। इसलिए पहली पत्नी और बच्चों को उनसे शिकायत थी। जबकि, दूसरी पत्नी शकीला भी अक्सर अपने पति नंदकिशोर से झगड़ा किया करती थी। इस मसले पर पूजा से भी नंदकिशोर को ताने सुनने पड़ते थे। 

संपत्ति की वजह से होता था विवाद

आपको बता दें, नंदकिशोर ने बीते सालों में अपनी दोनों पत्नियों के बच्चों के नाम पर कई संपत्तियां खरीदी थी। हालांकि, उसने संपत्ति उनके जीवन को सुखमय बनाने के लिए खरीदी थी, लेकिन अब वही उसके लिए जहर बन गया था। संपत्ति को लेकर अक्सर घर में विवाद होने लगा। दोनों पत्नियों से बच्चों के लिए नंदकिशोर अलग-अलग संपत्ति खरीदता रहा। लेकिन, जैसे ही उसकी पत्नियों को पता चलता की प्रॉपर्टी दूसरी पत्नी के बच्चे के नाम से ली गई है, कलह तेज हो जाता। 

पत्नियों को अंदाजा भी नहीं होगा, झूल जाएंगे फंदे से

बताया जाता है हाल के दिनों में ये विवाद गहराने लगा। नंदकिशोर अक्सर परेशान रहने लगा था। उसने दोनों ही बीवियों को समझाने की लाख कोशिश की, मगर उसकी किसी ने न सुनी। आखिरकार, कलह से तंग आकर वो फंदे से झूल गए। नंदकिशोर की दोनों पत्नियों को ये तनिक भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि उनकी वजह से परेशान होकर वो फांसी के फंदे से झूल जाएंगे। अब उसी घर में मातम पसरा है। 

पुलिस ने क्या कहा?

काकोरी पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी, कि नंदकिशोर नाम के एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां नंदकिशोर की लाश फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने लाश को उतारा और पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tags:    

Similar News