Lucknow Weather: दोपहर बाद लखनऊ में हो सकती है झमाझम बारिश, देखें आज के मौसम का हाल

UP Weather Update : लखनऊ में आज दोपहर बाद छुटपुट बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण जनपद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास वहीं, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-07-18 02:18 GMT

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 18 July 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) मैं बीते हफ्ते शुक्रवार और शनिवार को छुटपुट बारिश देखने को मिली जिसके बाद कुछ घंटों तक लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि बीते दिन रविवार को सुबह से ही तेज धूप होने के कारण लखनऊ वासियों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। राजधानी लखनऊ के आसपास के जनपदों के अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं। एक और जहां पर सीमांचल के कुछ जनपदों में छुटपुट बारिश देखने को मिल रही है वहीं पूर्वांचल के ज्यादातर जनपदों में पूरे दिन लोगों को तेज धूप के कारण भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग पूर्वांचल के क्षेत्र में महज 35 फ़ीसदी मानसूनी बारिश इस बार देखने को मिली है। वहीं प्रदेश के करीब 20 जनपदों में फिलहाल 20% से भी कम बारिश हुई है।

लखनऊ का मौसम (Lucknow Weather Today)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) आजकल के मुकाबले थोड़ा ठंडा रह सकता है भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ तथा उसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह के वक्त धूप निकली रहेगी। हालांकि, दोपहर बाद इन सभी क्षेत्रों में आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में मध्यम स्तर की बारिश होने की भी संभावना है। गौरतलब है कि भारतीय मौसम विभाग की ओर से यह संभावना जताई जा रही थी कि 18 जुलाई से 19 जुलाई तक लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। मगर लखनऊ तथा प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के हिस्सों को देखकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित होता है दिख रहा है इन सभी जनपदों में आज सुबह से ही तेज धूप देखने को मिल रहा है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ का तापमान (Lucknow Ka Tapman) आज भी डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। लखनऊ में आज दोपहर बाद आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है वह इस दौरान जनपद के कई इलाकों में छिटपुट बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है जिसके कारण तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकता है। फिलहाल मौसम विभाग की ओर से अनुमान जताया जा रहा कि आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बीते दिन भी लखनऊ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

लखनऊ में वायु गुणवत्ता लगातार गंभीर स्थिति में बनी हुई है। आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के ज्यादातर क्षेत्रों में AQI 70 के आसपास दर्ज किया गया है। लखनऊ में हवा की सबसे ज्यादा खराब स्थिति लालबाग, तालकटोरा तथा गोमती नगर समेत कई अन्य हिस्सों में है।

Tags:    

Similar News