Akhilesh Yadav Poster: 27 में आएंगे अखिलेश.., पोस्टर के जरिए सपा की सत्ता में वापसी का दावा

Akhilesh Yadav Poster: तस्वीर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगी हुई। जिसमें वह गंगा में डुबकी लगाने के बाद अर्घ्य देते हुए नजर आ रहे हैं।;

Update:2025-02-07 12:13 IST
akhilesh yadav poster

Akhilesh Yadav News: मिल्कीपुर उपचुनाव के बाद राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर शुक्रवार को एक पोस्टर लगा हुआ दिखा। इस पोस्टर के जरिए 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा की जीत का दावा किया गया है। तस्वीर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगी हुई। जिसमें वह गंगा में डुबकी लगाने के बाद अर्घ्य देते हुए नजर आ रहे हैं।

इस पोस्टर के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव की सत्ता में वापसी होगी। शुक्रवार को सपा कार्यालय के बाहर एक कार्यकर्ता ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक पोस्टर लगवाया है। जिसमें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव गंगा में स्नान कर अर्घ्य देने हुए दिख रहे हैं। साथ हीं पोस्टर में एक स्लोगन लिखा हुआ दिखायी दे रहा है।

स्लोगन में लिखा गया है कि ‘27 में आयेंगे अखिलेश, 32 में भव्य अर्धकुंभ करायेंगे विशेष’। इस पोस्टर के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सत्ता में वापसी होगी। उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान संपन्न हुआ है। आठ फरवरी (शनिवार) को नतीजे घोषित होंगे। वहीं मतदान के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धांधली का आरोप लगाया था।

उन्होंने सपा एजेंटों को बूथ से बाहर निकालने, पुलिस अफसरों द्वारा मतदाताओं की आईडी चेक करने और सरकार के इशारे पर मतदान कराये जाने की बात भी कही थी। वहीं बीते गुरूवार को सपा अध्यक्ष से निर्वाचन आयोग पर भी आक्रोश जताया था। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर हमला बोलते हुए कहा था कि चुनाव आयोग मर गया है। हमें तो बस सफेद कपड़ा भेंट करना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी तीखे वार किये थे। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में मतदान के दौरान क्षेत्र में जिस तरह से अराजकता हुई। उससे यह साफ है कि भाजपा के चुनाव लड़ने का यही तरीका है। 

Tags:    

Similar News