Lucknow News: अमौसी एयरपोर्ट की मनमानी से यात्री परेशान, व्हीलचेयर का किराया 3350

Lucknow News: कर्मचारियों ने बताया कि व्हील चेयर के लिए शुल्क देना पड़ेगा। विजय ने आगे बताया कि व्हील चेयर के लिए हां कहना मजबूरी थी। कंपनी ने तुरंत रसीद काट दी। व्हील चेयर की रसीद पर शुल्क 3350 रुपये था, जिसे चुकाना पड़ा।

Report :  Aniket Gupta
Update: 2024-06-16 08:49 GMT

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर जमकर मनमानी चल रही है। एयरपोर्ट पर व्हील चेयर का इस्तेमाल करने का किराया लखनऊ से दिल्ली जाने के किराये के बराबर है। भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार, रेलवे स्टेशनों से लेकर बस अड्डों तक दिव्यांगों, वृद्धजनों और अशक्तों के लिए रैम्प-व्हील चेयर की निशुल्क सुविधा है। लेकिन, लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ठीक इससे उलट देखने को मिल रहा है। दरअसल, एक यात्री से व्हील चेयर के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर शुल्क देना पड़ा, जो उसके टिकट किराये से लगभग बराबर था।

यह है पूरा मामला

मामला 9 जून का है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, माल एवेन्यू में रहने वाले विजय अचार्य अपनी साली आशा पराशर को छोड़ने एयरपोर्ट पहुंचे थे। दिल्ली की रहने वाली आशा पराशर सीनियर सिटिजन और चलने फिरने में असमर्थ हैं। विजय आचार्य ने बताया कि फ्लाइट बुकिंग के समय उन्हें व्हील चेयर का विकल्प नहीं मिला। ऐसे में एयरपोर्ट पर बताया गया कि यहां व्हील चेयर की सुविधा निजी प्रबंधन की एजेंसी 'प्रणाम' दे रही है। इसका जिक्र निजी प्रबंधन की एयरपोर्ट वेबसाइट पर भी है।

व्हील चेयर का शुल्क 3350 रुपए

'प्रणाम' सर्विस के कर्मचारियों ने बताया कि व्हील चेयर के लिए शुल्क देना पड़ेगा। विजय ने आगे बताया कि व्हील चेयर के लिए हां कहना मजबूरी थी। कंपनी ने तुरंत रसीद काट दी। व्हील चेयर की रसीद पर शुल्क 3350 रुपये था, जिसे चुकाना पड़ा। वहीं, जिस फ्लाइट से आशा पराशर जा रही थीं, उसका लखनऊ से दिल्ली के बीच किराया 3469 रुपये था और उन्हें सिर्फ 100 से 125 मीटर के इस्तेमाल के लिए व्हील चेयर का किराया सफर के टिकट किराए के लगभग करीब चुकाना पड़ा। इसपर विजय आचार्य ने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार, एयरपोर्ट पर व्हील चेयर की सुविधा निशुल्क दी जानी चाहिए। जितना विमान का किराया उतना मात्र 100 से 125 मीटर की दूरी तक व्हील चेयर का शुल्क न्यायसंगत नहीं है। 

Tags:    

Similar News