Lucknow News: लखनऊ में कांग्रेस का हल्ला बोल, इनकम टैक्स नोटिस के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

Congress Protest: सरकार को चेतावनी देने के लिए आज पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर इनकम टैक्स द्वारा कांग्रेस को नोटिस देना पूरी तरह से तानाशाही को दर्शाता है।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-03-30 09:59 GMT

Congress Halla Bol Protest (Photo: Newstrack)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश भर में इनकम टैक्स नोटिस के विरोध में प्रदर्शन किया। इस क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश मुख्यालय के बाहर विरोध किया। प्रदर्शकारियों का आरोप है कि असंवैधानिक तरीके से इनकम टैक्स ने कांग्रेस को लगभग 1800 करोड़ का नोटिस भेजा है।

नोटिस के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

शहर के मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। शनिवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी इनकम टैक्स कार्यालय की ओर बढ़े। तब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग लगा कर रोक लिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास किया। लेकिन असफल रहे। लखनऊ के साथ इनकम टैक्स की ओर से जारी नोटिस के विरोध में पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश व्यापी प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के खाते फ्रीज करने और 1823.08 करोड़ की नोटिस जारी करने के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं।



देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार इशारे पर आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी को नोटिस भेजा है। इनकम टैक्स द्वारा असंवैधानिक तरीके से नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर जबरदस्त तरीके से हमला किया जा रहा है। आज इसके विरोध में पार्टी पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। आज हमारी लड़ाई देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।



सरकार का तानाशाही रवैया जारी

एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आर्यन मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को असंवैधानिक ढंग से इनकम टैक्स की ओर से 1800 करोड़ का नोटिस भेजा गया है। इसके खिलाफ सरकार को चेतावनी देने के लिए आज पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर इनकम टैक्स द्वारा कांग्रेस को नोटिस देना पूरी तरह से तानाशाही को दर्शाता है। हम सभी गांधी जी के सिपाही है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हम गांधी के सिपाही निकले हैं। इस लड़ाई में हम जीत हासिल करेंगे।

Tags:    

Similar News