Lucknow News: कांग्रेस की अविश्वसनीय जीत पर झूमे कार्यकर्ता, पार्टी कार्यालय में फोड़े पटाखे, जमकर हुई आतिशबाजी

Lucknow News: राजधानी मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने जमकर आतिशबाजी की। ढोल ताशे और नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता झूमते हुए नजर आए। इसके साथ कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं का भी जमावड़ा देखने को मिल रहा है।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-06-04 13:52 GMT

कांग्रेस की अविश्वसनीय जीत पर झूमे कार्यकर्ता, पार्टी कार्यालय में फोड़े पटाखे, जमकर हुई आतिशबाजी: Photo- Newstrack

Lucknow News: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी को रुझानों में मिली भारी बढ़त से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू व मिठाइयां खिलाकर मुंह मीठा किया। मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने जमकर आतिशबाजी की। ढोल ताशे और नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता झूमते हुए नजर आए। इसके साथ कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं का भी जमावड़ा देखने को मिल रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न (Photo Source: Ashutosh Tripathi)

प्रदेश में कांग्रेस की अविश्वसनीय जीत

कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में अप्रत्याशित जीत से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। प्रदेश में कांग्रेस ने पहले से काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। अभी तक के रुझानों में कांग्रेस पार्टी को सात सीटें मिलती हुई दिख रही है। एक सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज कर चुकी है। बाकी छह सीटों पर भी पार्टी काफी आगे है। जानकारी के मुताबिक सहारनपुर, रायबरेली, अमेठी और इलाहाबाद से कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर ली है। जबकि अमरोहा, सीतापुर और बाराबंकी के उम्मीदवार बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। इनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को महज एक सीट मिली थी।

कार्यलय पर जमकर हुई आतिशबाजी (Photo Source: Ashutosh Tripathi)

कार्यालय पर जश्न का माहौल

शहर के मॉल एवेन्यू क्षेत्र में स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया। इसके साथ यहां जमकर आतिशबाजी भी देखने को मिली। ढोल और नगाड़ों की धुन पर कांग्रेसी नाचते हुए दिखाई पड़े। पूरे प्रदेश में कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी। जिसमें सात सीटें कांग्रेस की झोली में जाती हुई दिख रही है। पार्टी की अविश्वसनीय जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जश्न का माहौल है।

Photo- Newstrack

अमेठी-रायबरेली की जीत से बढ़ा मनोबल

उत्तर प्रदेश की दो सबसे चर्चित अमेठी और रायबरेली की सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही अमेठी सीट को कांग्रेस ने दोबारा वापस हासिल कर लिया है। 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हरा दिया था। लेकिन इस बार कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने उन्हें करीब डेढ़ लाख वोटों के अंतर से पराजित कर दिया है। वहीं रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को तीन लाख से ज्यादा मतों से हराया है। दोनों सीटों पर कांग्रेस की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ गया है।

Tags:    

Similar News