Lucknow News: दिल्ली का टायर क्रशर मॉडल लखनऊ में फेल, महज छह महीनें में टूटे क्रशर्स

Lucknow News: सड़क पर गलत दिशा में चलने वालों के लिए दो स्थानों पर टायर क्रशर्स लगाए गए थे। दोनों टायर क्रशर्स आज काफी बुरी हालत में हैं। इनमें लगे हुए सभी नकल टूटे गए हैं।

Report :  Abhishek Mishra
Update:2024-10-01 17:45 IST

Lucknow News: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में टायर क्रशर्स का मॉडल फेल हो गया है। इसी साल अप्रैल माह में दिल्ली की तर्ज पर दो स्थानों पर क्रशर्स लगाए गए थे। जो आज खस्ताहाल हैं। एक बार फिर से पहले की तरह इन सड़कों पर लोग रॉन्ग साइड चलने लगे हैं। बता दें कि टायर क्रशर्स छह महीनें भी नहीं चल सके।

छह महीनें में ही टूटे टायर क्रशर्स

सड़क पर गलत दिशा में चलने वालों के लिए दो स्थानों पर टायर क्रशर्स लगाए गए थे। दोनों टायर क्रशर्स आज काफी बुरी हालत में हैं। इनमें लगे हुए सभी नकल टूटे गए हैं। पहले के जैसे ही लोग गलत दिशा में चल रहे हैं। बता दें कि टायर क्रशर्स अप्रैल माह में लगाए गए। लेकिन सितंबर आते आते ये खराब हो गए।

आलमबाग स्थित नहरिया चौराहे पर लगे टायर क्रशर्स

इन जगहों पर लगे थे क्रशर्स

राजधानी में पहले फेज में दो जगहों पर टायर क्रशर्स लगाए गए थे। इनमें गोमतीनगर का बैराज पुल व नहरिया चौराहा शामिल थे। गोमतीनगर स्थित गोमती बैराज पुल से बैकुंठ धाम की ओर उल्टी दिशा में चलने वालों को रोकने के लिए टायर क्रशर्स लगाए गए। वहीं नहरिया चौराहे पर बदनाम लड्डू दुकान के सामने भी क्रशर्स लगाए गए थे। यह दोनों क्रशर्स आज पूरी तरह से टूट गए हैं।

गोमतीनगर स्थित गोमती बैराज पुल पर लगे क्रशर्स का हाल

दूसरे चरण के लिए चिन्हित हो रहे थे स्थान

पहले चरण में दो जगहों पर टायर क्रशर लगाए गए थे। ट्रैफिक पुलिस दूसरे चरण के लिए अन्य स्थानों को चिन्हित करने में लगी थी। पहले चरण के बाद स्थानों का निरीक्षण किया गया था। नमें पुरनिया से ताड़ीखाना, क्रइस्ट चर्च से हजरतगंज, पांच कालिदास मार्ग से कैंसर अस्पताल, बैकुंठ धाम से निशातगंज पुल, डीजीपी ऑफिस से कालिदास मार्ग, मडियांव से जानकीपुरम, डालीगंज रेलवे अंडरपास समेत कई स्थान शामिल हैं। इन पर अभी कोई कार्यवाई नहीं हुई है। 

Tags:    

Similar News