Ayodhya Ram Mandir: 150 किलो रंग से बनाया राम विग्रह, नेशनल पीजी में राम पर हुई क्विज़ प्रतियोगिता

Ayodhya Ram Mandir: लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर सुंदरकांड, क्विज़ और दीपोत्सव जैसे कई कार्यक्रम आयोजित हुए। नेशनल पीजी कॉलेज में भगवान राम के व्यक्तित्व पर आधारित एक क्विज़ प्रतियोगता हुई।

Newstrack :  Network
Update: 2024-01-22 16:07 GMT

150 किलो रंग से बनाया राम विग्रह, नेशनल पीजी में राम पर हुई क्विज़ प्रतियोगिता: Photo- Newstrack

Ayodhya Ram Mandir: लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर सुंदरकांड, क्विज़ और दीपोत्सव जैसे कई कार्यक्रम आयोजित हुए। नेशनल पीजी कॉलेज में भगवान राम के व्यक्तित्व पर आधारित एक क्विज़ प्रतियोगता हुई। वहीं विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय में छात्रों ने 150 किलो रंग से मंदिर और राम विग्रह की रंगोली बनाई।

150 किलो रंग से बनाई रंगोली

लखनऊ विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय में रामोत्सव मनाया गया। प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाते हुए यहां छात्रों ने 150 किलो रंग का इस्तेमाल करके मंदिर और राम विग्रह को रंगोली के रुप में सजाया। एक दावे के मुताबिक राम लला की मूर्ति को रंगोली के रुप में पहली बार बनाया गया है।


नेशनल पीजी में हुई क्विज़ प्रतियोगिता

लखनऊ के कई कॉलेजों में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हुए। इस क्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध नेशनल पीजी कॉलेज में सोमवार को सुदरकांड का पाठ किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार कॉलेज में श्री राम के व्यक्तित्व पर आधारित एक क्विज़ का भी आयोजन हुआ। जिसमें कॉलेज से सभी संकायों से छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में आस्था अवस्थी को प्रथम, आयुष पांडेय को द्वितीय, अथर्व पांडेय को तृतीय और खुशी शर्मा को चतुर्थ पुरस्कार दिया गया। प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद भजन संध्या हुई। यहां गाए रामभजनों ने सभी भक्तों को भक्ति के रस से सराबोर कर दिया। इसके बाद दीपों से पूरे परिसर को सजाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में चल रही एनएसएस और स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने परिसर में राम-संदेश दिया। कार्यक्रम के महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


राम की समरसता पर हुई संगोष्ठी

अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए महाविद्यालय के पूरे परिसर को तिरंगे रंग की लाइट से सजाया गया। भगवान राम की मर्यादा और समरसता पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय ने परिसर में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया।

Tags:    

Similar News