Lucknow: RLD नेताओं ने प्रदेश कार्यालय पर किया नरेन्द्र खजूरी का स्वागत, बोले- अनुसूचितों के साथ खड़ा रहूंगा

Lucknow News: अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने उपस्थित पार्टी जनों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

Update:2024-10-04 16:30 IST

Lucknow News: राष्ट्रीय लोक दल प्रदेश कार्यालय पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य नरेन्द्र खजूरी के प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला व अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र खजूरी ने भारत रत्न किसान मसीहा चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। 


 राष्ट्रीय अध्यक्ष का जताया आभार 

यहां अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने उपस्थित पार्टी जनों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हित का कार्य करने एवं उनके साथ जहां भी अन्याय होगा वहां मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उनको न्याय दिलाने का कार्य करूंगा।

सामान्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढा

रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि जिस तरह से चौधरी जयन्त सिंह ने एक सामान्य कार्यकर्ता को अनुसूचित जाति जनजाति का सदस्य बनाया है उससे सभी सामान्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढा है और उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी जाती है वह पूरी कर्मठता के साथ प्रदेश के किसानों, शोषितों वंचितों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के के साथ हमेशा खड़े नजर आते हैं। 


 संगठन मे दिया अतुलनीय योगदान

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बधाई देते हुए कहा कि खजूरी जी हमारे दल के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में से एक हैं। इन्होंने आजीवन पार्टी संगठन मे अपना अतुलनीय योगदान दिया है। इन्होंने सदैव भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा और राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को आगे बढ़ाने में हर संभव कार्य किया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता सम्राट सिंह चौहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी, प्रदेश सचिव प्रमोद शुक्ला, रामगोपाल चंदेल, अवध क्षेत्र के संगठन महासचिव डाॅ आरपी सिंह, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, रमेश कश्यप आदि लोग मौजूद रहे। 

Tags:    

Similar News