Lucknow News: लखनऊ के व्यापारी जीएसटी दर कटौती से उत्साहित, मोदी सरकार को धन्यवाद

Lucknow News: प्रगति बाजार में GST बचत उत्सव, व्यापारी और उपभोक्ताओं ने सुधारों का स्वागत किया।

Update:2025-09-29 20:19 IST

लखनऊ के व्यापारी जीएसटी दर कटौती से उत्साहित, मोदी सरकार को धन्यवाद (Photo- Newstrack)

Lucknow News: लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी दरों में की गई हालिया कटौती से व्यापार जगत में उत्साह का माहौल है। इसी संदर्भ में, सोमवार को प्रगति बाजार कपूरथला में 'जीएसटी बचत उत्सव' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में व्यापारी बंधुओं के साथ संवाद और पदयात्रा कर उन्हें #NextGenGST के तहत घटी हुई जीएसटी दरों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।


कार्यक्रम के दौरान, व्यापारी और उपभोक्ता दोनों ही जीएसटी दरों में कटौती के इस ऐतिहासिक सुधार पर अत्यंत उत्साहित नजर आए। व्यापारियों ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए "धन्यवाद मोदी सरकार!" के नारे लगाए। व्यापारियों का मानना है कि यह सुधार न केवल व्यापार जगत को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है, बल्कि आम जनता को भी इसका सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी क्रय शक्ति बढ़ रही है।


कार्यक्रम में 'हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी' का नारा बुलंद किया गया, जो सरकार की आत्मनिर्भर भारत की पहल को मजबूती देता है।इस संवाद एवं पदयात्रा कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण हस्तियां उपस्थित रहीं, जिन्होंने व्यापारियों के उत्साह को और बढ़ाया।


इनमें विधायक नीरज बोरा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुधाकर त्रिपाठी, वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय गुप्ता, पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू और पृथ्वी गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष टिंकू सोनकर, व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के संयोजक अभिषेक खरे, मंडल अध्यक्ष रमन निगम, मंडल उपाध्यक्ष अजय यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह, महामंत्री सुशील वर्मा, उपाध्यक्ष चिंटू पहावा, सुयश बाजपेई और सुमित त्रिपाठी शामिल थे।


सभी वक्ताओं ने जीएसटी दरों में कटौती को व्यापार और आम आदमी दोनों के लिए हितकारी बताया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कर सुधारों की यह नई पीढ़ी (NextGenGST) लखनऊ के स्थानीय बाजारों में सकारात्मक प्रभाव डाल रही है।

Tags:    

Similar News