UP ATS को बड़ी कामयाबी, चार रोहिंग्या नागरिकों को किया गिरफ्तार

UP ATS ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुद को भारत का नागरिक बताने वाले चार रोहिंग्या नागरिकों को कानपुर से गिरफ्तार किया है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-03-28 13:08 GMT

UP ATS को बड़ी कामयाबी, चार रोहिंग्या नागरिकों को किया गिरफ्तार (Photo - Social Media)

UP Police को एक बड़ी कामयाबी मिली है। UP ATS ने गुरुवार को अवैध रूप से बांग्लादेश की सीमा पार करके फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुद को भारत का नागरिक बताने वाले चार रोहिंग्या नागरिकों को कानपुर से गिरफ्तार किया है। ये सभी ट्रेन से सिलचर, असम से दिल्ली जा रहे थे। एटीएस ने इन सभी के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा — 14 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। 

असम से दिल्ली जा रहे थे रोहिंग्या नागरिक

यूपी एटीएस ने बताया कि बीते कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ रोहिंग्या नागरिकों ने बांग्लादेश की सीमा से भारत में प्रवेश किया है। देश के अलग—अलग राज्यों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बस जाते हैं और देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। इस तरह की सूचना मिलने के बाद यूपी एटीएस की पूरी टीम सक्रिय हो गई थी। इस बीच सूचना मिली कि 27 मार्च को कुछ रोहिंग्या नागरिक ट्रेन से सिलचर, असम से नई दिल्ली जा रहे हैं, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।

ये मूल रूप से म्यांमार के निवासी हैं 

यूपी एसटीएस की टीम ने कानपुर से रोहिंग्या नागरिक आमिर हमजा पुत्र इमान हुसैन व 3 महिला रोहिग्या नागरिकों मीना जहां पुत्री नूर आलम, सुकुरा बेगम पुत्री हसमतुल्लाह और ओनारा बेगम पुत्री मोहम्मद सलीम को उतार कर एटीएस मुख्यालय लाया गया। जहां इनसे पूछताछ की जा रही है। 

पूछताछ में बताया कि ये लोग मूल रूप से म्यांमार के रहने वाले हैं। भारत में रहने के उद्देश्य से बांग्लादेश के रास्ते से भारत आ रहे थे। ये अपनी पहचान छिपाने और खुद को भारतीय नगारिक के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से कूटरचित दस्तावेज़ बनाए हैं।

Tags:    

Similar News