UP ATS की बड़ी सफलता, ISI एजेंट राम सिंह को लखनऊ से किया गिरफ्तार

ISI Agent Arrested: यूपी एटीएस ने लखनऊ से ISI एजेंट राम सिंह को गिरफ्तार किया है।

Report :  Aniket Gupta
Update: 2024-05-19 12:11 GMT

ISI Agent Arrested: यूपी एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस की टीम ने राजधानी लखनऊ से आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एजेंट राम सिंह को गिरफ्तार किया है। 

बड़ी रकम ट्रांसफर होने पर हुआ खुलासा

राम सिंह की जासूसी की जानकारी एटीएस के सामने तब आई जब उसके बैंक खातों की डिटेल सामने आई। राम सिंह के खाते में बीते दो सालों से अचानक बड़ी रकम ट्रांसफर हो रही थी। जानकारी के अनुसार, एटीएस द्वारा गिरफ्तार किया गया एजेंट राम सिंह GOA Shipyard Naval Base में पार्ट टाइम कर्मचारी के रूप में इंडियन नेवी के Warships में इंसुलेशन लगाने का काम करता था।

पहले पाकिस्तानी महिला जासूस ने की थी दोस्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गोरखपुर के पिपराइच के रमवापुर का रहने वाला है। गोवा के जिस Naval शिपयार्ड पर आरोपी राम सिंह काम करता था, वहां भारतीय नौसेना के आईएनएस विक्रमादित्य, आईएनएस विक्रांत जैसे कई महत्वपूर्ण युद्धपोत आते थे। जांच और पूछताछ में सामने आया कि हनी ट्रैप में फंसा कर पाकिस्तान की महिला ISI एजेंट ने कीर्ती कुमारी बनकर पहले राम सिंह से दोस्ती की। फिर पैसों का लालच देकर राम सिंह से जासूसी करवाने लगी।

राम सिंह ने नौसेना की कई गोपनीय सूचना पाकिस्तानी एजेंट को दी थी

यूपी एटीएस के हत्थे चढ़े आरोपी राम सिंह ने पाकिस्तानी महिला एजेंट के जाल में फंसकर नेवी की कई गोपनीय सूचना उसके साथ साझा की। इसके अलावा राम सिंह ने उस पाकिस्तानी महिला एजेंट के साथ भारतीय नौसेना के कई युद्धपोतों की तस्वीर और नेव बेस की वीडियो साझा की हैं। इसके बदले पाकिस्तानी महिला जासूस ने आरोपी राम सिंह के बैंक खाते में बड़ी धनराशि जमा कराई। साथ ही ये बात भी सामने आई है कि आरोपी राम सिंह कई दूसरे जासूसों को भी पैसा भेजता था।

कुछ और लोगों की भी हो सकती है गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना की गतिविधियों की फोटो वीडियो राम सिंह ने कई बार आईएसआई एजेंट के साथ साझा की थी। राम सिंह के मोबाइल फोन और बैंक खाता से आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले कई अन्य लोगों की भी जानकारी मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि एटीएस बहुत जल्द इस संगठन से जुड़े कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार कर सकती है।

Tags:    

Similar News