मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र, 1,497 कर्मियों को मिला नया कार्यभार
UP News: मुख्यमंत्री द्वारा दिये जाने वाले नियुक्ति पत्र में 1,374 सहायक परिचालकों को यह पत्र दिया जाएगा। वहीं इसके अलावा इनमे 120 कर्मशाला कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
Lucknow News
UP News: यूपी पुलिस के दूरसंचार विभाग के नवीनतम प्रशिक्षित हुए 1,497 स्टाफ को आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी नियुक्ति पत्र दिया। जिसके बाद इन कर्मियों को विभागों में कार्यभार संभालने के लिए भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद अपने हाथों से 12 जॉइनिंग लेटर सौपें।
दो अलग पद को वितरण
मुख्यमंत्री द्वारा दिये जाने वाले नियुक्ति पत्र में 1,374 सहायक परिचालकों को यह पत्र दिया जाएगा। वहीं इसके अलावा इनमे 120 कर्मशाला कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
किसी भी भर्ती में पारदर्शिता से समझौता नही
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में नियुक्ति पत्र बांटने के बाद अपने संबोधन में कहा कि अब तक सरकार द्वारा साढे आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरी की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जा चुकी है। आगे भी यह प्रक्रिया ऐसे ही सुचारु रहेगी। सरकार सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता के साथ किसी भी तरह से समझौते नहीं करेगी ।
सीएम ने किया पुलिस भर्ती बोर्ड और डीजी टेलीकॉम को धन्यवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं पुलिस भर्ती बोर्ड व डीजी टेलीकॉम धन्यवाद करना चाहता हूं। भर्ती प्रक्रिया में उनकी पारदर्शिता और निष्पक्षता के माध्यम से यह भर्ती साफ़ सूत्री और सुचारू हो सकी। इसके बाद अब चयनित कर्मियों को उनके हक का पत्र मिलने जा रहा है।
अब तक 2.17 लाख पदों की हुई पुलिस भर्तियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से सरकार ने 2.17 पुलिसकर्मी भर्ती किए हैं जो आज पुलिस फोर्स का हिस्सा है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि इन भर्तियों में किसी भी तरीके की दंडली या भाई भतीजा बाद नहीं चला है। भर्ती की पूरी प्रक्रिया साफ़ सुथरी और बिना किसी पक्षपात के हुई है।