Lucknow News: Wosy ने आयोजित किया ग्रेजुएशन एवं फेयरवेल कार्यक्रम, 12 देशों के छात्र सम्मानित

Lucknow News: राष्ट्रीय एसडीजी संयोजक शिवांकन बाजपेई ने बताया कि कुल बारह देशों के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें तंजानिया, मालवी, युगांडा, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मॉरीशस, नेपाल, वियतनाम, थाईलैंड, नामीबिया, इंडोनेशिया तथा बांग्लादेश शामिल हैं।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-07-11 14:45 GMT

Lucknow News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम विश्व छात्र एवं युवा संगठन (WOSY) की ओर से विदेशी छात्रों के लिए ग्रेजुएशन एवं फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही मुख्य अतिथि और विश्व छात्र एवं युवा संगठन (WOSY) के राष्ट्रीय महामंत्री शुभम गोयल विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहे।

अंतराष्ट्रीय छात्रों के लिए हुआ ग्रेजुएशन कार्यक्रम

एलयू के नवीन परिसर स्थित विश्वकर्मा ऑडिटोरियम में गुरुवार को पढ़ाई पूरी करने वाले अंतराष्ट्रीय छात्रों के लिए ग्रेजुएशन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्नातक, परास्नातक स्तर के साथ विदेशी शोध विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। विदेशी छात्रों ने सांस्कृतिक गायन व नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुति दी। विश्व छात्र एवं युवा संगठन (WOSY) द्वारा आयोजित की गई "ग्रेजुएशन एवं फेयरवेल कार्यक्रम" में 12 देशों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

बारह देशों के छात्रों का हुआ सम्मान

राष्ट्रीय एसडीजी संयोजक शिवांकन बाजपेई ने बताया कि कुल बारह देशों के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें तंजानिया, मालवी, युगांडा, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मॉरीशस, नेपाल, वियतनाम, थाईलैंड, नामीबिया, इंडोनेशिया तथा बांग्लादेश शामिल हैं। छात्रों ने अपने देश के सांस्कृतिक नृत्य व गायन की प्रस्तुति दी। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय छात्र सलाहकार प्रो. आरपी सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय की डी.एस.डब्लू. संगीता साहू, ब्लॉसम फाउंडेशन के निदेशक शशि प्रताप सिंह समेत कई अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Tags:    

Similar News