अगर आपके घर में भी है काम वाली बाई तो रहे सावधान! हो सकता है लाखों का नुक्सान

अक्सर लोग घर पर काम करने के लिए काम वाली बाई रखते हैं जो घर की साफ़ सफाई और चौका बर्तन का काम करती है। लेकिन इनसे जरा होशियार रहने की जरूरत है। यदि आप ने लापवाही बरती तो यह काम वाली आप को लाखों का चूना भी लगा सकती है।

Update: 2018-02-06 11:23 GMT

कानपुर: अक्सर लोग घर पर काम करने के लिए काम वाली बाई रखते हैं जो घर की साफ़ सफाई और चौका बर्तन का काम करती है। लेकिन इनसे जरा होशियार रहने की जरूरत है। यदि आप ने लापवाही बरती तो यह काम वाली आप को लाखों का चूना भी लगा सकती है।

ये खुलासा पुलिस ने किया है जिसमें पता चला कि एक महिला घरों में काम करती थी और अपना विश्वास जमाती थी। और फिर साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग जाती थी। पुलिस को इस महिला की लम्बे अर्से से तलाश थी l पुलिस को इसके पास से 147500 रुपए के साथ तीन मोबाइल और एक अंगूठी बरामद किया हैl इस गिरोह की एक महिला के तीन चोरो को गिरफ्तार किया हैl

- नौबस्ता पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जो घरों पर काम करती थी।

- इसके बाद वो मौका देखकर अपने साथियों के साथ मिलकर कैश और कीमती जेवरों पर हाथ साफ़ कर के फरार हो जाती थी।

- महिला की निशानदेही पर इनके साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

- इस गिरोह की सरगना गीता नाम की महिला है, इसके तीन साथी नितीश, जीतेंद्र पासवान और सनी है।

एसपी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि एक गीता नाम की महिला है जो घरो में काम करती है। यह महिला काम के दौरान परिवार के सदस्यों पर भरोसा कायम करती है। और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर घर में लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाती है।

Similar News