Meerut News: विक्‍टोरिया पार्क में 20 हजार बुद्धिजीवियों को साधेंगे योगी आदित्यनाथ, मंच तैयार

Meerut: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 नवम्बर को मेरठ आ रहे हैं। इस दौरान विक्टोरिया पार्क में करीब 15-20 हजार बुद्धिजीवी उनकी सभा में शामिल होंगे।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2022-11-29 11:53 GMT

CM Yogi In Meerut (Social Media)

Meerut News: भाजपा सरकार (BJP Government) के कार्यों की उपलब्धियां बताने और बुद्धिजीवियों को साधने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) 30 नवम्बर को मेरठ आ रहे हैं। इस दौरान विक्टोरिया पार्क (Victoria Park) में करीब 15-20 हजार बुद्धिजीवी उनकी सभा में शामिल होंगे। मंगलवार को आयुक्त सेल्वा कुमारी जयराजन, जिलाधिकारी दीपक मीणा और पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करके व्यवस्था का जायजा लिया।

मेरठ में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री: DM

इस मौके पर स्थानीय मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मेरठ के विक्टोरिया पार्क में 30 नवम्बर यानी कल प्रबुद्धजन सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस जनसभा में करीब 15-20 हजार बुद्धिजीवी शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मेरठ में करीब सवा पांच सौ करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है।

''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वेस्ट यूपी को फोकस कर रखा है''

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वेस्ट यूपी को फोकस कर रखा है। एक पखवाड़े के भीतर मुख्यमंत्री का वेस्ट यूपी में सहारनपुर और गाजियाबाद के बाद यह यह तीसरा कार्यक्रम होगा। गौरतलब है कि प्रदेश में निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नगर निगमों वाले शहरों का दौरा करके वहां के बुद्धिजीवी वर्ग की नब्ज टटोल रहे हैं और विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए दो मंच

माना जा रहा है कि निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सभी नगर निगमों में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम होंगे। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार विक्टोरिया पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल पर दो मंच बनाए गए हैं। एक मंच पर मुख्यमंत्री और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे जबकि दूसरे मंच पर अति विशिष्ट अतिथियों को बैठाया जाएगा। सभा स्थल पर 12 ब्लाक बनाए गए हैं। आगे के तीन ब्लाक में तीन तीन सौ खुशियां लगाई गई हैं, जबकि पीछे की ब्लाक में प्रत्येक ब्लाक में 600 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात

इसके अलावा मंच के साथ पूरे पंडाल को सुरक्षा घेरे में लिया हुआ है यहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। विक्टोरिया पार्क के पास दूसरे मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग मंच के पीछे रहेगी इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर नगर निगम के सफाई कर्मियों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।

Tags:    

Similar News