Meerut News: पुलवामा में शहीद हुए वीर सपूतों को कैंडल मार्च निकालकर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Meerut News: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित चौधरी की अगुवाई में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने देर शाम यहा पर कैंडल मार्च निकाल कर वीर सपूतों को याद किया।;

Report :  Sushil Kumar
Update:2025-02-14 20:24 IST

Meerut News ( Pic- Social- Media)

Meerut News: टीकरी बॉर्डर पर पुलवामा आतंकी हमले की दूसरी बरसी पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित चौधरी की अगुवाई में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने देर शाम यहा पर कैंडल मार्च निकाल कर वीर सपूतों को याद किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विकासनगर में इस दिन को काला दिवस के रूप में बताया और हमले के लिए पाकिस्तान की निंदा की।14 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जबकि 70 अन्य जवान घायल हो गए थे। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर बालाकोट एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया था।

  शुक्रवार शाम को लगभग 6.30 बजे कमिश्नरी चौराहा स्थित मेजर तलवार की मूर्ति पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित चौधरी की अगुवाई में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने लगभग दो सौ मीटर तक कैंडल मार्च निकालकर मेजर तलवार जी की मूर्ति पर मोमबत्तियां जलाकर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेता अंकित चौधरी ने हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमें अपने सुरक्षाबलों पर गर्व है। जवानों की शहादत को सदियों तक लोग याद रखेंगे। उनकी बहादुरी आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरणा देगीं। उन्होंने कहा कि भारत देश युवाओं का देश है। देश का युवा दुश्मनों की साजिशों से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि देश के जवान हर मोर्चे पर आंतकवादियो को मुंह तोड़ जवाब दे रहे है। 

   भाजपा नेताओं ने कहा कि पुलवामा हमले में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले देश के जवानों के बलिदान को देश का प्रत्येक नागरिक कभी नहीं भूल सकता। इस मौके पर सौरभ पंडित, अमन पंडित, अमित वर्मा,सौरव अत्री, सोनू सैनी, रितिक, अनमोल सैनी,अंकुर भड़ाना,सुमित,राहुल जैन,निशांत वर्मा ,आदर्श पटेल,सुमित अभिलाष ,तरुण कश्यप, डॉक्टर मोहम्मद जलाल ,मोहम्मद आसिफ आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News