Meerut News: महिला आरक्षण बिल तत्काल लागू करें, कांग्रेस करेगी समर्थन-अनुपमा रावत

Meerut News: पार्टी का फीडबैक लेने मेरठ पहुंची कांग्रेस नेत्री अनुपमा रावत भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Report :  Sushil Kumar
Update:2023-09-29 20:14 IST

congress leader Anupama Rawat reaction on women reservation bill

Meerut News: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने कहा कि भाजपा द्वारा लाया गया महिला आरक्षण बिल भी 15 लाख खाते में आयगे, हर वर्ष दो लाख रोजगार देंगे जैसा जुमला है। अनुपमा रावत आज यहां कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थी। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल राजीव गाँधी का सपना था,जिसके लिये वे पंचायती राज बिल लेकर आये थे। जिस का भाजपा ने विरोध किया था, वह बिल फिर कांग्रेस कि नरसिम्हा राव कि सरकार में पास कराया था। जिसके कारण आज महिलाये, पार्षद, चेयरमेन, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष बन रही है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री जी माताओं, बहनों के इतने ही हितैषी है तो इसको तत्काल लागू करे कांग्रेस इस का समर्थन करेंगी।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा की जुमले बाजी देश साढ़े नौ वर्षो से झेल रहा है। हम दो करोड़ रोजगार देंगे, हम काला धन लाएंगे, सब के खाते में पंद्रह पंद्रह लाख आएंगे। सरकार के 2011 की जनगणना के आंकड़े मौजूद हैं। जिसको सरकार ने अभी तक घोषित नहीं किये है। सरकार अगर महिला बिल के प्रति गंभीर है, तो पांच राज्यों में होने विधानसभा चुनावों में लागु करें।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कि प्रभारी महासचिव प्रियका गांधी जी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में 40% महिलाओ को टिकट देकर महिलाओ के प्रति अपने इरादे साबित कर दिये थे। एक अन्य सवाल के जवाब में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने कहा कि मोदी जी इंडिया गठबंधन से डर गये है, संसद का विशेष सत्र बुलाकर, इंडिया की काट के लिए कुछ नया करना चाहते थे। इंडिया गठबंधन की दहशत के कारण यह अधूरा बिल ले आये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कि सरकार आने पर इस बिल को तुरन्त लागू किया जायेगा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, रंजन शर्मा डा अशोक आर्य, रीना शर्मा, राहिला बेगम, किरण बाला, सुनीता मंडल, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, सुमित विकल, नईम राणा,सलीम पठान, अंसार अहमद, इरशाद अंसारी, राहत अहमद, आदि उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News