Meerut: व्यापारी सम्मेलन में DCM केशव प्रसाद मौर्य बोले- हम सभी मोदी का परिवार..

Meerut: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने व्यापारियों से कहा कि हम, आप सभी मोदी परिवार हैं। अपनी सोशल अकाउंट में मोदी परिवार अवश्य लिखें।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-03-04 12:14 GMT

मेरठ में व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (न्यूजट्रैक)

Meerut News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने व्यापारियों से कहा कि हम, आप सभी मोदी का परिवार (Modi Ka Pariwar) हैं। अपनी सोशल अकाउंट में मोदी का परिवार (Modi Ka Pariwar) अवश्य लिखें। सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित व्यापारी सम्मेलन मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अब पीछे मुड़कर नहीं देखेगा। यूपी की सभी 80 सीटें भाजपा जीतने जा रही है। कांग्रेस ने देश को एक हजार वर्ष पीछे किया। इसे हम आगे लेकर जाएंगे। व्यापारी सम्मेलन में मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर, बागपत के व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल होने पहुंचे थे।

उपमुख्यमंत्री ने केन्द्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल में पांचवी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर देश बढ़ रहा है। पहले दिल्ली से एक रुपया जाता था लेकिन पंद्रह पैसे मिलते थे। अब एक बटन पर विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता तक पहुच रहा है। कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस अम्मा की भी अम्मा है। इस बार चुनाव सौ साल के विकास का है।

इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार व्यापारी हित में ही कार्य कर रही है। भाजपा के कार्यकाल में सर्वाधिक लाभ उद्यमी और व्यापारियों को मिला है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत में व्यापारियों और उद्यमियों का अहम योगदान है। पश्चिम उत्तर प्रदेश का हर व्यक्ति समृद्ध हो और विश्व को रोजगार प्रदान करे इसी उद्देश्य के साथ यह आयोजन किया गया है।

इससे पहले मेरठ पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जागेश्वर धाम मंदिर में भगवान भोलेनाथ जी के दर्शन व जलाभिषेक किया। मौके पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें आज जागेश्वर धाम मंदिर में भगवान भोलेनाथ जी के दर्शन व जलाभिषेक करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। देवाधिदेव महादेव जी से प्रदेशवासियों के सर्व कल्याण की प्रार्थना की।

Tags:    

Similar News