'राष्ट्र- समाज नवनिर्माण में महिलाएं पुरुषों के समान सक्षम', नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा

Meerut News: लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ाना है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-03-09 13:28 GMT

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जबलपुर के कुलपति डॉ मनोज कुमार सिन्हा (Social Media)

Meerut News: स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती विधि संस्थान में शनिवार (09 मार्च) को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपने संबोधन में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जबलपुर के कुलपति डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि, 'आज राष्ट्र और समाज के नवनिर्माण में महिलाएं, पुरुषों के समान सक्षम हैं। प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं अपनी योग्यता का परिचय दे रही हैं। हालांकि, आज भी महिलाओं को उनके अधिकारों के विषय में शिक्षित करने की आवश्यकता है'।

'महिलाओं की भागीदारी को हर क्षेत्र में बढ़े'

लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने के साथ महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना भी है। उन्होंने महिलाओं को सशक्त करने हेतु सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए सभी को अपनी शुभकामनाएं दी।'

डॉ. सिन्हा का स्वागत किया 

इससे पहले, डॉ सिन्हा का स्वागत सुभारती विधि संस्थान के संकाय अध्यक्ष डॉ वैभव गोयल भारतीय ने पटका पहनाकर व पौधा भेंट कर की। सुभारती विधि संस्थान के संकायाध्यक्ष  डॉ वैभव गोयल भारतीय ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सुभारती विश्वविद्यालय का लैंगिक समानता पर बल

डॉ वैभव गोयल ने कहा, 'आधुनिक समय में शिक्षा के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। शिक्षा के माध्यम से जागरूक होकर महिलाएं अपने हक और अधिकारों के प्रति संवेदनशील हुई हैं। उन्होंने ये भी कहा कि, सुभारती विश्वविद्यालय लैंगिक समानता को बल देते हुए अपनी छात्राओं को हर क्षेत्र में निपूर्ण बना रहा है।'

Tags:    

Similar News