Meerut: एक बार फिर निजी अस्पतालों के खिलाफ सपा विधायक ने फूंका बिगुल

Meerut: सपा विधायक अतुल प्रधान का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लैब फर्जी तरीके से चल रही है। जबकि, सब कुछ देखकर भी चिकित्सा विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-09-02 12:31 GMT

फिर निजी अस्पतालों के खिलाफ सपा विधायक ने फूंका बिगुल (न्यूजट्रैक)

Meerut News: जिले में निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ सपा के सरधना विधानसभा विधायक अतुल प्रधान ने सोमवार को एक फिर बिगुल फूंक दिया है। सोमवार को अपने आवास पर बुलाई पंचायत के बाद सैकड़ों ग्रामीणों के साथ अतुल प्रधान ने सीएमओ दफ्तर कूच किया और धरना देकर बैठ गए। सपा विधायक अतुल प्रधान का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लैब फर्जी तरीके से चल रही है। जबकि, सब कुछ देखकर भी चिकित्सा विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। जो यह दशार्ता है कि, स्वास्थ्य विभाग को आम आदमी की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं।

उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि शिक्षा और चिकित्सा के खिलाफ बुलंद आवाज उठाई जाए और आर पार की लड़ाई का बिगुल बजाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी वह आंदोलन चलाएंगे। फिलहाल सीएमओ दफ्तर पर धरने पर बैठे हैं। मीडिया से बातचीत में सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ आंदोलन चलाया था और अनशन किया था। शासन एवं प्रशासन में उनकी शिकायतों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था इसके बाद उन्होंने अपना आंदोलन खत्म कर दिया था। कई महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक उनके द्वारा की गई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

न ही किसी अस्पताल की जांच कार्रवाई की। वैसे,निजी अस्पतालों के खिलाफ सपा विधायक ने यह दूसरी बार बार बिगुल फूंका है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में उन्होंने मेरठ के निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ करीब एक माह तक आंदोलन चलाया था। सपा विधायक अतुल प्रधान ने इस मुद्दे को विधान सभा में भी उठाया था। पिछली बार की तरह इस बार भी सपा विधायक अतुल प्रधान के आज के कार्यक्रम में स्थानीय जनता का समर्थन तो सपा विधायक को मिला, लेकिन वह अपनी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का समर्थन नहीं जुटा सके जो कि आज के उनके कार्यक्रम में नहीं दिखे।

Tags:    

Similar News