Meerut News: मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी के पैर में लगी गोली, तमंचे के साथ गिरफ्तार

Meerut News: एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 315 का देशी तंमचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए पीएल शर्मा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-06-20 03:56 GMT
सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Meerut News: मेरठ शहर की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने सुहेल गार्डन आम के बाग में गोकशी के आरोपी 35 वर्षीय शाहिद निवासी ताज मस्जिद के पास थाना लिसाड़ी गेट को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के एक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज यानि गुरुवार तड़के हुई इस मुठभेड़ की बावत जानकारी देते हुए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में 17 जून को परवेज डेयरी में गौकशी की घटना हुई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना लिसाड़ी गेट पर मु0अ0सं0 234/2024 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। शाहिद पुत्र चमन निवासी गली न0 12 ताज मस्जिद के पास थाना लिसाड़ी गेट घटना में वांछित चल रहा था।

एसएसपी के अनुसार देर रात थाना प्रभारी लिसाड़ी गेट को सूचना प्राप्त हुई कि गौकशी की घटना में वांछित अभियुक्त साहिल सुहेल गार्डन आम के बाग में सो रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी लिसाड़ी गेट द्वारा मय टीम अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु घेराबंदी की गयी। अपने आप के घिरता हुआ देख अभियुक्त साहिल द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में साहिल पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

बदमाश के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमें

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 315 का देशी तंमचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए पीएल शर्मा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना लिसाड़ी गेट पर अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक शातिर किस्म का बदमाश है। उसके खिलाफ मेरठ और मुरादनगर में गोकशी आदि धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। 

Tags:    

Similar News